Indore Contaminated Water : इंदौर। मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में गंदा पानी पीने से हुई मौत के बाद हाहाकार मचा हुआ है। इस बीच मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने 13 लोगों की मौत से साफ़ इंकार कर दिया है। उन्होंने कहा कि, मौत के आंकड़ों को लेकर असमंजस बनी हुई है। फिलहाल चार लोगों की मौत की पुष्टि हुई है।
डेंजर जोन में कोई मरीज नहीं…
मंत्री कैलाश विजयवर्गीय का बयान ने मीडिया में बयान देते हुए कहा कि, 1400 लोग बीमार हुए जिसमें से 200 लोग अस्पताल में भर्ती है। उनका इलाज किया जा रहा है। इलाज का पैसा सरकार द्वारा वहन किये जा रहा है। फिलहाल डेंजर जोन में कोई मरीज नहीं नहीं है, सिर्फ एक पेशेंट है जो वेंटीलेटर पर है।
MP New Year Gift : नए साल की सौगात, मोहन सरकार का लक्ष्य- हर खेत तक सिंचाई पानी
मंत्री विजयवर्गीय ने आगे कहा कि, हमारी कोशिश हैं लोगों की जान बचाए। आज उनकी सूची बना ली है जिन्होंने अस्पताल में पैसे देकर इलाज कराया हैं उन्हें पैसे वापस करेंगे। आधिकारिक मौत की पुष्टि 4 है लेकिन मेरे पास 9 लोगों की मौत की जानकारी हैं। मौत के आंकड़ों को लेकर असमंजस की स्थिति बनी हुई है।
13 मौतों के जिम्मेदार लोगों से इस्तीफा लेना चाहिए
भागीरथपुरा परिजनों के मुताबिक अब तक गंदा पानी पीने से 13 लोगों की मौत हुई है। वहीं इस मामले पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने सोशल मीडिया पर वीडियो साझा करते हुए सरकार पर निशाना साधा है।
Indore Contaminated Water : इंदौर में दूषित पानी से अब तक 9 मौतें, 5 माह का बच्चे की भी गई जान
उन्होंने कहा कि, सीएम मोहन यादव को अपनी रीढ़ की हड्डी दिखाते हुए 13 मौतों के जिम्मेदार लोगों से इस्तीफा लेना चाहिए और उनके खिलाफ हत्या के मुकदमे चलने चाहिए।
भाजपा के नेताओं में सत्ता का अहंकार रावण से भी बड़ा हो गया है, तभी वे पत्रकारों को गालियां दे रहे हैं।@drmohanyadav51 जी को अपनी रीढ़ की हड्डी दिखाते हुए 13 मौतों के जिम्मेदार लोगों से इस्तीफा लेना चाहिए और उनके खिलाफ हत्या के मुकदमे चलने चाहिए। pic.twitter.com/tss7yPugSh
— Jitendra (Jitu) Patwari (@jitupatwari) January 1, 2026
मैं और पूरी कांग्रेस पार्टी पीड़ित परिवारों के साथ खड़ी
पीसीसी चीफ ने आगे कहा कि, मुख्यमंत्री जी, इस दुखद घटना में मैं और पूरी कांग्रेस पार्टी पीड़ित परिवारों के साथ खड़ी है और आपकी सरकार के साथ भी खड़ी है। लेकिन आपसे निवेदन है कि मुख्यमंत्री पद की गरिमा रखते हुए दोषी लोगों से इस्तीफा लीजिए और पीड़ित परिजनों की वास्तविक मदद सुनिश्चित कीजिए। सिर्फ़ बयान और इवेंट से उनका दर्द कम नहीं होगा।
यह विषय राजनीतिक नहीं है, लेकिन आपकी सरकार की लापरवाही पीड़ितों की जिंदगी को और अधिक कठिन बना रही है। इसलिए तत्काल हस्तक्षेप कर इंदौर को एक मजबूत और स्वतंत्र प्रभारी मंत्री दीजिए, जो जवाबदेही तय कर दोषियों से इस्तीफा ले सके।
मुख्यमंत्री @DrMohanYadav51 जी, इस दुखद घटना में मैं और पूरी कांग्रेस पार्टी पीड़ित परिवारों के साथ खड़ी है और आपकी सरकार के साथ भी खड़ी है। लेकिन आपसे निवेदन है कि मुख्यमंत्री पद की गरिमा रखते हुए दोषी लोगों से इस्तीफा लीजिए और पीड़ित परिजनों की वास्तविक मदद सुनिश्चित कीजिए।… pic.twitter.com/KlSmPNwxqO
— Jitendra (Jitu) Patwari (@jitupatwari) January 1, 2026