हाइलाइट्स
- उज्जैन महाकाल में 80 हजार और मैहर मां शारदा में 1 लाख भक्त दर्शन सुबह तक।
- ठंड में भी ओरछा रामराजा मंदिर में श्रद्धालुओं का जनसैलाब।
- सुरक्षा-स्वास्थ्य इंतजाम पुख्ता।
MP New Year Celebration 2026 : भोपाल। नववर्ष 2026 की शुरुआत बुंदेलखंड की अयोध्या कहे जाने वाले ओरछा में भगवान रामराजा सरकार के दर्शन से हुई। कड़ाके की ठंड के बावजूद देशभर से श्रद्धालु उमड़ पड़े। प्रशासन के अनुसार आज करीब 5 लाख भक्त दर्शन कर सकते हैं।
भगवान राम यहां राजा के रूप में पूजे जाते हैं, जो विश्व में अद्वितीय है। मंदिर परिसर में आस्था का जनसैलाब देखने को मिला। लोग घंटों लाइन में खड़े होकर दर्शन कर रहे हैं। ठंड में भी उत्साह कम नहीं।
Mandsaur Shooting Incident : घर में घुसकर 3 की हत्या, आरोपी ने की आत्महत्या, शहर में दहशत
कड़ी सुरक्षा और इंतजाम
भीड़ को देखते हुए मंदिर क्षेत्र में पुलिस बल तैनात है। सीसीटीवी निगरानी, एम्बुलेंस और डॉक्टरों की टीम मौजूद है। बाहरी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित कर अलग पार्किंग बनाई गई है। बैरिकेडिंग से दर्शन व्यवस्था सुचारू रखी जा रही है। कोई अप्रिय घटना न हो, इसके लिए विशेष सतर्कता बरती जा रही है।
MP New Year Gift : नए साल की सौगात, मोहन सरकार का लक्ष्य- हर खेत तक सिंचाई पानी
उज्जैन महाकाल में भारी भीड़
उज्जैन के श्री महाकालेश्वर मंदिर में तड़के 4 बजे से श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगीं। सुबह 9 बजे तक करीब 80 हजार भक्त दर्शन कर चुके थे। विश्वकप विजेता महिला क्रिकेट टीम की सदस्य भी बाबा महाकाल का आशीर्वाद लेने पहुंचीं। शहर के सभी होटल फुल हैं। ड्रोन से निगरानी की जा रही है।
मैहर और अन्य मंदिरों में आस्था
मैहर में मां शारदा देवी मंदिर के पट तड़के 3 बजे खोले गए। एक लाख से अधिक श्रद्धालुओं के पहुंचने का अनुमान है। ओंकारेश्वर, देवास की चामुंडा, नलखेड़ा की बगलामुखी, अशोकनगर सहित कई मंदिरों में आस्था की भीड़ उमड़ी।
Indore Contaminated Water : इंदौर में दूषित पानी से अब तक 9 मौतें, 5 माह का बच्चे की भी गई जान
नए साल की शुरुआत देव दर्शन से करने वालों की संख्या रिकॉर्ड स्तर पर है। यह आस्था का सैलाब नए साल को धार्मिक रंग दे रहा है। ठंड के बावजूद भक्तों का उत्साह देखते बनता है। प्रशासन की तैयारियां सराहनीय हैं।
यहां देखिये वीडियो