Bhopal Irani Dera Raid : मध्य प्रदेश। राजधानी भोपाल के कुख्यात ईरानी डेरे पर पुलिस ने अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई की है। 150 से ज्यादा पुलिसकर्मियों और 40 वाहनों की टीम ने एक साथ छापा मारकर 22 पुरुष और 10 महिलाओं सहित 32 आरोपियों को गिरफ्तार किया। कई इनामी हिस्ट्रीशीटर इस कार्रवाई में दबोचे गए। 165 वारंट तामील किए गए।
आरोपियों के पास से अमेरिकन डॉलर, ईरानी रियाल, 100 से ज्यादा मोबाइल, 21 चोरी की बाइक, अलग-अलग राज्यों की नंबर प्लेट, फर्जी न्यूज चैनल की आईडी और एक नकली पिस्टल बरामद हुई।
MP News : पतंग निकालते समय 9 साल का बच्चा हाईटेंशन लाइन की चपेट में, MY अस्पताल में इलाज जारी
आरोपी नकली पुलिस बनकर देश के विभिन्न राज्यों में लूटपाट करते थे और ईरानी डेरे में छुप जाते थे। कई राज्यों की पुलिस यहां पहुंची, लेकिन महिलाओं के विरोध के कारण पहले कार्रवाई नहीं हो पाती थी।
कार्रवाई की डिटेल
पुलिस की कॉम्बिंग गस्त में बड़ी टीम शामिल हुई। ईरानी डेरा अवैध गतिविधियों का अड्डा बना हुआ था। आरोपी लूटपाट कर यहां छुपते थे। कार्रवाई में विदेशी मुद्रा और नकली हथियार मिलने से अंतरराज्यीय गिरोह का पता चला। फर्जी न्यूज चैनल आईडी से ठगी करते थे। अलग-अलग राज्यों की नंबर प्लेट से वाहन बदलकर अपराध करते थे।
MP Cold Today : मध्य प्रदेश में बर्फीली हवाओं से बढ़ी ठिठुरन, इन 9 जिलों में कड़ाके की सर्दी का अलर्ट
डीसीपी का बयान
डीसीपी मयूर खंडेलवाल ने कहा कि यह अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई है। महिलाओं के विरोध के बावजूद सख्ती से एक्शन लिया गया। आरोपी कई राज्यों में वांटेड थे। अब इन पर सख्त कानूनी कार्रवाई होगी।
ईरानी डेरे का कुख्यात इतिहास
ईरानी डेरा लंबे समय से अपराधियों का ठिकाना बना हुआ है। पहले कार्रवाई में महिलाएं विरोध करती थीं, जिससे पुलिस हाथ पीछे खींच लेती थी। इस बार बड़ी टीम के साथ छापा मारा गया।
बरामद सामान से कई पुराने केस सुलझ सकते हैं। यह कार्रवाई भोपाल पुलिस की बड़ी सफलता है। अंतरराज्यीय गिरोह पर शिकंजा कसा गया। पुलिस आगे भी ऐसे अड्डों पर नजर रखेगी।


