MP Cold Today : भोपाल। मध्य प्रदेश में ठंड का सितम जारी है। हिमालय में बर्फबारी और सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ से तापमान तेजी से गिर रहा है। सबसे कम तापमान मंदसौर में 2.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जहां ओस की बूंदें जम गईं। राजधानी भोपाल में न्यूनतम तापमान 4.8 डिग्री रहा, जिससे सुबह-शाम लोग ठिठुरते नजर आए।
उत्तर से आ रही बर्फीली हवाओं ने ठंड को और बढ़ा दिया है। भोपाल, इंदौर, रीवा, मऊगंज, राजगढ़, शाजापुर, विदिशा, सीहोर और सिवनी में शीतलहर चल रही है। ग्वालियर-चंबल, सागर और रीवा संभाग में घना कोहरा छाया है।
दिन का तापमान भी गिर रहा है, सीधी, पचमढ़ी और मलाजखंड में अधिकतम 20 डिग्री के करीब रहा। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि 30 दिसंबर को नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो सकता है, जिससे ठंड और बढ़ेगी।
शीतलहर और कोहरे का असर
भोपाल में 4.8°C से लोग घरों में दुबके रहे। मंदसौर में 2.5°C पर ओस जम गई। शीतलहर वाले जिलों में दिन-रात ठंड का प्रकोप है। घने कोहरे से विजिबिलिटी कम हो गई, सड़कें खाली नजर आईं। लोग अलाव तापते और गर्म कपड़ों में लिपटे दिखे।
Bhopal Student Mysterious Death : कोलार में छात्र की संदिग्ध मौत, कार में बेसुध हालत में मिला शव
ट्रेनें लेट, रेल यातायात प्रभावित
कोहरे से दिल्ली से आने वाली ट्रेनें 4-5 घंटे देरी से चल रही हैं। मालवा एक्सप्रेस, शताब्दी और सचखंड एक्सप्रेस सहित कई ट्रेनें प्रभावित हैं। यात्रियों को स्टेशनों पर इंतजार करना पड़ रहा है।
आगे और ठंड बढ़ने की चेतावनी
मौसम विभाग ने कहा कि 30 दिसंबर को नया विक्षोभ सक्रिय हो सकता है। बर्फीली हवाएं जारी रहेंगी। ठंड से राहत के आसार कम हैं। लोगों को सतर्क रहने और गर्म कपड़े पहनने की सलाह दी गई है। बुजुर्गों और बच्चों का विशेष ख्याल रखें।