Latest

MP Govt Job Vacancy : मध्य प्रदेश में 474 पदों पर सीधी भर्ती, 7 जनवरी तक करें आवेदन

MP Govt Job Vacancy

MP Govt Job Vacancy : भोपाल। मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) ने राज्य के मेडिकल कॉलेजों, स्वास्थ्य संस्थानों, निगमों और विभागीय कार्यालयों में 474 पदों पर सीधी भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। यह भर्ती स्वास्थ्य और मेडिकल क्षेत्र में करियर बनाने वालों के लिए बड़ा अवसर है।

आवेदन प्रक्रिया 24 दिसंबर से शुरू हो चुकी है और फॉर्म 7 जनवरी 2026 तक जमा किए जा सकते हैं। सभी पदों पर चयन लिखित परीक्षा के आधार पर होगा। उम्मीदवार MPESB की आधिकारिक वेबसाइट से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

Bhopal News : लाल कोठी में सनसनी, झाड़ियों में मिला गाय के बछड़े का कटा सिर, हिंदू संगठनों ने काटा वबाल

भर्ती में शामिल प्रमुख पद :

– मेडिकल सोशल वर्कर
– फिजियोथेरेपिस्ट
– क्लिनिकल साइकोलॉजिस्ट
– लैब टेक्नीशियन
– डेटा एंट्री ऑपरेटर
– सहायक अस्पताल प्रबंधक
– ट्यूटर
– असिस्टेंट प्रोफेसर

ये पद मेडिकल कॉलेजों, अस्पतालों और संबंधित संस्थानों में हैं। योग्यता पद के अनुसार अलग-अलग है, जैसे स्नातक, पोस्ट ग्रेजुएट या संबंधित डिप्लोमा। विस्तृत जानकारी नोटिफिकेशन में उपलब्ध है।

Sehore Mafia Attack : गुंडागर्दी! माफिया वनकर्मियो को कुचलने निकले जैसे तैसे बचाया जान!

आवेदन प्रक्रिया

– शुरूआत: 24 दिसंबर 2025
– अंतिम तिथि: 7 जनवरी 2026
– मोड: ऑनलाइन (MPESB वेबसाइट)
– चयन: लिखित परीक्षा

उम्मीदवारों को सलाह है कि नोटिफिकेशन ध्यान से पढ़ें और समय पर फॉर्म भरें। गलत जानकारी से आवेदन रद्द हो सकता है।

MP Cold Update : मध्य प्रदेश में ठंड का कहर बरकरार, पचमढ़ी में जमी ओस, 25 शहरों में 10 से नीचे पारा

इतना होगा आवेदन शुल्क

उम्मीदवारों की आयु सीमा 18 से 40 वर्ष रखी गई है। आवेदन शुल्क सामान्य वर्ग के लिए 500 रुपये और SC/ST/OBC वर्ग के लिए 250 रुपये है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट www.esb.mp.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

Bhopal Metro : ​भोपाल मेट्रो की शुरुआत तो हुई, लेकिन सुविधाओं का ‘सिग्नल’ अब भी बंद!

युवाओं के लिए सुनहरा मौका

यह भर्ती सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बेहतरीन अवसर है। असिस्टेंट प्रोफेसर और ट्यूटर जैसे पदों पर अच्छी सैलरी और स्थायी जॉब मिलेगी। लैब टेक्नीशियन और फिजियोथेरेपिस्ट जैसे पदों की मांग बढ़ रही है। स्वास्थ्य क्षेत्र में काम करने वालों के लिए यह बड़ा ब्रेक है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *