Latest

MP Fertilizer Shortage : खाद के लिए MP की 4 जगहों पर चक्काजाम, खजुराहो जाने वाले मंत्री घंटों फंसे

MP farmers road blockade

MP Fertilizer Shortage : भोपाल। मध्य प्रदेश में किसान खाद की किल्लत से जूझ रहे है। छत्तीसपुर जिले में खाद की भारी किल्लत से गुस्साए किसान अब सड़क पर उतर गए है। सोमवार को खजुराहो में मंत्रियों की विभागीय समीक्षा बैठक चल रही थी, उसी दौरान जिले में दो जगहों पर किसानों ने राष्ट्रीय राजमार्ग जाम कर दिया। इससे खजुराहो जा रहे मंत्रियों की गाड़ियां भी फंस गईं और आवाजाही प्रभावित हुई।

बमीठा थाना क्षेत्र में हजारों किसानों ने राष्ट्रीय राजमार्ग NH-39 पर जाम लगा दिया। किसानों का कहना था कि खाद नहीं मिल रही, बुवाई का मौसम जा रहा है, लेकिन न तो मंडी में स्टॉक है और न ही सहकारी समितियों में।

इसी तरह हरपालपुर में भी किसानों ने झांसी-मिर्जापुर राष्ट्रीय राजमार्ग NH-76 पर थाने के सामने जाम कर दिया। पुलिस प्रशासन घंटों समझाता रहा, लेकिन किसान टस से मस नहीं हुए।

VIT College Controversy : VIT में तोड़फोड़-आगजनी के 20 दिसंबर तक कोई क्लास नहीं, सभी छात्रों को भेजा ईमेल

सिविल लाइन थाना क्षेत्र की सटई रोड मंडी में तो हालात और भी बदतर हैं। सोमवार सुबह से 1300 से ज्यादा टोकन बांटे जा चुके थे, लेकिन किसान देर रात से लाइन में खड़े थे। पिछले बुधवार को भी यहीं भारी भीड़ के कारण अफरा-तफरी मच गई थी और किसानों ने सड़क जाम कर दी थी।

खाद की किल्लत के साथ-साथ ब्लैक मार्केटिंग भी जोरों पर है। बाजार में डीएपी खाद 1900 से 2000 रुपये और यूरिया 500 से 600 रुपये प्रति बोरी में बिक रही है। किसान मजबूरी में महंगी खाद खरीदने को विवश हैं।

MP Naxalite Surrender : नक्सलियों की टूटी कमर, 1 करोड़ इनामी रामधेर मज्जी ने 11 टॉप कमांडरों के साथ किया सरेंडर

इससे पहले सौरा मंडल की तहसीलदार ऋतु सिंघई का एक छात्रा को थप्पड़ मारने का वीडियो वायरल होने से विवाद बढ़ गया था। इसके बाद ईसानगर तहसीलदार आकाश नीरज और एसडीएम अखिल राठौर पर भी महिलाओं से बदसलूकी के आरोप लगे।

कलेक्टर पार्थ जायसवाल ने सभी अधिकारियों को नोटिस जारी किया था। सूत्र बताते हैं कि नोटिस मिलने के बाद तहसीलदार ऋतु सिंघई की तबीयत बिगड़ गई और उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

Bhopal News : मतदाता सूची सफाई में बड़ा खुलासा, 2.28 लाख लोगों का नाम 2003 की सूची में नहीं

फिलहाल जिले में खाद वितरण केंद्रों पर भारी भीड़ है। किसान दिन-रात लाइन में खड़े हैं, लेकिन खाद का स्टॉक खत्म होने की खबरें लगातार आ रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *