Bhopal Kanpur Corridor : भोपाल। मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश को जोड़ने वाले महत्वपूर्ण भोपाल-कानपुर आर्थिक कॉरिडोर के पहले चरण का निर्माण कार्य अब जोरों पर शुरू हो गया है। इस चरण में भोपाल के रत्नागिरी तिराहे से रायसेन जिले के कोड़ी गांव तक कुल 42 किलोमीटर लंबी फोरलेन सड़क बनाई जा रही है। अभी इस हिस्से में लेवलिंग और नाप-जोख का काम तेजी से चल रहा है।
MP News : हरदा कलेक्टर सिद्धार्थ जैन के नाम से ठगी, वियतनाम नंबर से फर्जी प्रोफाइल, पुलिस अलर्ट!
यह नई सड़क रायसेन शहर से होते हुए सांची रोड पर मोरी-कोड़ी गांव तक जाएगी। पूरी परियोजना की अनुमानित लागत 1040 करोड़ रुपये है। इसमें से भूमि अधिग्रहण के लिए करीब 86 करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं।
सरकार ने सरकारी और निजी मिलाकर कुल 115 हेक्टेयर जमीन अधिग्रहण की है। अच्छी बात यह है कि ज्यादातर किसानों और भूमि मालिकों को मुआवजा मिल चुका है। केवल 35 से 40 मामले ही कुछ तकनीकी कारणों से लंबित हैं, जिन्हें जल्द ही सुलझा लिया जाएगा।
Rajgarh News : खिलचीपुर में 71 साल के बुजुर्ग ने लुटेरों को दी मात, बाइक छोड़कर भागे बदमाश
रायसेन के गोपालपुर में एक बड़ा फ्लाईओवर भी बनेगा। ठेकेदार कंपनी बीआरसी कंस्ट्रक्शन ने वहां नापतौल और लेवलिंग का काम शुरू कर दिया है। नई सड़क का डिजाइन 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। सड़क के बीच में दो मीटर चौड़ा डिवाइडर होगा और दोनों तरफ मोटरसाइकिल व धीमी गाड़ियों के लिए एक-एक मीटर चौड़ी अलग लेन भी बनेगी।
कुछ साल पहले भोपाल से सांची तक बनी दो लेन वाली सड़क को अब इसी परियोजना के तहत फोरलेन में बदला जा रहा है। इससे भोपाल से कानपुर तक का सफर काफी तेज और सुरक्षित हो जाएगा।
MP News : नर्मदापुरम के किसान की अनोखी कलाकारी, 9 अनाजों से बनाई पुतिन-मोदी की तस्वीर
स्थानीय लोगों का कहना है कि इस सड़क से रायसेन, सांची और आसपास के इलाकों में व्यापार, पर्यटन और रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे। परियोजना से जुड़े अधिकारियों ने बताया कि काम निर्धारित समय से पहले पूरा करने की पूरी कोशिश की जा रही है। आने वाले दिनों में और तेजी देखने को मिलेगी।