Latest

MP Road Accident : बैतूल बाजार रोड पर बड़ा हादसा, भारी वाहन ने बाइक सवार युवक के सिर पर चढ़ाया टायर, मौके पर मौत

MP Road Accident

MP Road Accident : मध्य प्रदेश। बैतूल बाजार रोड पर सोमवार देर रात एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा हुआ। हनुमान मंदिर के सामने अज्ञात भारी वाहन ने बाइक सवार दो दोस्तों को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि वाहन का टायर बैतूल बाजार निवासी मोंटी पवार (22) के सिर के ऊपर से गुजर गया। सिर पूरी तरह कुचल जाने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। उसका साथी नितिन गायकवाड़ गंभीर रूप से घायल हो गया।

MP Cabinet Decision : MP कैबिनेट ने दी 100 करोड़ की सौगात, 13 नए आयुष अस्पताल, बड़वानी में 30 बेड, जानिए बड़े फैसले

मोंटी अपने दोस्त नितिन के साथ बाइक से घर लौट रहा था। दोनों ने हेलमेट नहीं पहना था। नगर निरीक्षक अंजना धुर्वे ने बताया कि प्रारंभिक जांच में पता चला है कि कोई बड़ा वाहन (संभवतः ट्रक या ट्राला) तेज रफ्तार में था। टक्कर के बाद वह भाग निकला। मोंटी का सिर पूरी तरह कुचल गया था। अगर हेलमेट पहना होता तो शायद उसकी जान बच जाती।

Raisen News : भारतीय मजदूर संघ का बड़ा धरना, 47 सूत्रीय मांगों को लेकर घेरा कलेक्ट्रेट

घायल नितिन को राहगीरों ने बड़ोरा के गुरुकृपा अस्पताल पहुंचाया, जहां उसकी हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है। सूचना मिलते ही टीआई अंजना धुर्वे टीम के साथ मौके पर पहुंचीं और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा।

मंगलवार को पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। मोंटी पेशे से हलवाई था और परिवार का इकलौता बेटा था। उसकी मौत से पूरे घर में कोहराम मच गया। मां-बाप बदहवास हैं।

Omkareshwar News : ओंकारेश्वर में पहली बार पूर्ण बंद, ममलेश्वर लोक के विरोध में दुकान-होटल-नाव सब बंद, 35 हजार श्रद्धालु हुए परेशान

पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ भादवि की धारा 304A, 279 और मोटर व्हीकल एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। हादसे के समय सड़क से गुजरे वाहनों की पहचान के लिए आसपास के ढाबों और दुकानों के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *