MP Cabinet Decision : भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई कैबिनेट बैठक में जनहित के कई बड़े फैसले लिए गए। सबसे बड़ी घोषणा आयुष चिकित्सा को बढ़ावा देने की है। भोपाल, इंदौर, नरसिंहपुर, महेश्वर, बालाघाट, गुना, भिंड, सीहोर, पन्ना, श्योपुर, अमरकंटक और शुजालपुर- इन 12 जिलों में 50-50 बिस्तर वाले आयुष चिकित्सालय बनेंगे।
बड़वानी में 30 बिस्तर का आयुष अस्पताल होगा। बड़वानी आयुष विश्वविद्यालय के संचालन के लिए 373 नए नियमित पद सृजित किए गए, जिन पर सालाना 25.57 करोड़ रुपये खर्च होंगे। इसके अलावा 806 मानव संसाधन सेवाएं ऑन-कॉल भारत सरकार के राष्ट्रीय आयुष मिशन से चलेंगी।
Sehore News : बाप- बेटे से मारपीट करने को लेकर जाटव समाज में आक्रोश, एसपी कार्यालय में नारेबाजी
पन्ना के हीरे को “पन्ना डायमंड” के नाम से भौगोलिक संकेतक (GI टैग) मिल गया। कैबिनेट ने इस पर खुशी जताई और कहा कि अब दुनिया भर में इसकी अलग पहचान बनेगी।
किसानों के लिए दो बड़े तोहफे:
प्रधानमंत्री कृषक मित्र सूर्य योजना में संशोधन -अब 7.5 हॉर्स पावर सोलर पंप पर सरकार 90% सब्सिडी देगी, किसान को सिर्फ 10% राशि देनी होगी। पहले अस्थायी कनेक्शन वालों को, फिर स्थायी कनेक्शन वालों को फायदा मिलेगा। 3 और 5 एचपी कनेक्शन वाले किसान भी 5 या 7.5 एचपी में अपग्रेड करवा सकेंगे।
Raisen News : भारतीय मजदूर संघ का बड़ा धरना, 47 सूत्रीय मांगों को लेकर घेरा कलेक्ट्रेट
भावांतर योजना के शानदार नतीजे – सिर्फ 15 दिनों में 1.33 लाख किसानों को मॉडल रेट का अंतर (233 करोड़ रुपये) सीधे खाते में ट्रांसफर कर दिया गया।
लाड़ली बहना योजना की राशि 1250 से बढ़ाकर 1500 रुपये करने पर गंभीर चर्चा हुई। सूत्रों के मुताबिक जल्द ही इसकी घोषणा हो सकती है।
बच्चों के लिए मिशन वात्सल्य योजना को मंजूरी मिली। प्रदेश के 33,246 जरूरतमंद बच्चों को हर माह 4000 रुपये दिए जाएंगे। इसमें 60% केंद्र और 40% राज्य सरकार का हिस्सा होगा।
Sehore Temperature Today : सीहोर में न्यूनतम तापमान 5 डिग्री तक लुढ़का, अब और बढ़ेगी ठंड
सामाजिक न्याय विभाग की सोशल इंपैक्ट बॉन्ड योजना के लिए 100 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के गठन और पद सृजन पर 59.4 करोड़ रुपये खर्च होंगे।
मुख्यमंत्री ने कहा कि सिंहस्थ-2028 को भव्य बनाने के लिए साधु-संतों, जिला प्रशासन और स्थानीय किसानों के सुझाव लेकर ही लैंड पुलिंग की जाएगी। कोई भी फैसला जबरदस्ती नहीं होगा।