Latest

SIR Survey Negligence : भोपाल में वोटर लिस्ट SIR में लापरवाही, कलेक्टर ने सुपरवाइजर और BLO को किया सस्पेंड

Forest officer Nitin Singh Tomar suspended

SIR Survey Negligence : भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में वोटर लिस्ट के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान को गति देने के लिए प्रशासन सख्ती पर उतर आया है। रविवार रात को हुई एक महत्वपूर्ण बैठक के बाद कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह (Collector Kaushalendra Vikram Singh) ने दो कर्मचारियों को तुरंत निलंबित कर दिया।

इनमें एक सुपरवाइजर अनंत लाल मिश्रा और एक बूथ लेवल ऑफिसर (BLO) शुभम प्रताप सिंह शामिल हैं। दोनों पर SIR कार्य में घोर लापरवाही का आरोप है। उन्होंने एक भी गणना पत्र को BLO ऐप पर डिजिटलाइज नहीं किया, जिससे अभियान प्रभावित हो रहा था। कलेक्टर सिंह ने स्पष्ट कहा कि यह चुनावी तैयारियों का संवेदनशील हिस्सा है और इसमें किसी भी तरह की ढिलाई बर्दाश्त नहीं होगी।

MP Road Accident : तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने SDM अंबिकेश सिंह की गाड़ी को मारी टक्कर, कमर-सिर में गंभीर चोट

SIR अभियान 4 नवंबर से शुरू हुआ है, जो 2003 से 2025 तक की वोटर लिस्ट की जांच करता है। भोपाल जिले में 2029 BLO और 250 सुपरवाइजर तैनात हैं, जो घर-घर जाकर फॉर्म भरवा रहे हैं। लेकिन कुछ जगहों पर लापरवाही सामने आई, जैसे फॉर्म लेने के बाद उन्हें वितरित न करना या ऐप पर अपलोड न करना।

कलेक्टर ने कहा कि यह पहली बड़ी कार्रवाई है, जो अन्य कर्मचारियों के लिए चेतावनी है। इससे पहले भी एक BLO को ड्यूटी से गायब रहने पर बर्खास्तगी दी जा चुकी है। अब तक भोपाल में 55 प्रतिशत फॉर्म वितरित हो चुके हैं, लेकिन शेष कार्य 10 दिनों में पूरा करने का लक्ष्य है।

MP Weather Update : मध्य प्रदेश में नवंबर में ही कड़ाके की ठंड, भोपाल-इंदौर में रिकॉर्ड टूटे, जानिये आज के मौसम का हाल

रविवार रात की बैठक कलेक्टोरेट में आयोजित हुई। इसमें विधानसभा क्षेत्रों के आधार पर एडीएम, नगर निगम के एडिशनल कमिश्नर, चुनाव रिटर्निंग अधिकारी (ERO), सहायक चुनाव रिटर्निंग अधिकारी (AERO), डिप्टी कलेक्टर, आईटी टीम प्रभारी और सभी सुपरवाइजर शामिल हुए।

कलेक्टर सिंह ने साफ निर्देश दिए कि अब हर सुपरवाइजर को हर दो घंटे में निर्धारित फॉर्मेट में रिपोर्ट जमा करनी होगी। उन्होंने प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र के अफसरों को जिम्मेदारी सौंपी है ताकि फॉर्म भरने का काम तेजी से पूरा हो। कलेक्टर ने जोर देकर कहा कि BLO ऐप पर फॉर्म की दोनों प्रतियां अपलोड करना अनिवार्य है। अगर कोई ड्यूटी से गायब मिला तो सस्पेंशन निश्चित है।

MP News : सांदीपनि सीएम राइज स्कूल ड्रीम प्रोजेक्ट संकट में, 40 साल पुरानी लीज खत्म, फंसे 4.5 करोड़

सोमवार को कलेक्टोरेट में एक और बैठक रखी गई। इसमें SIR के अलावा सीएम हेल्पलाइन, झुग्गी मुक्त भोपाल अभियान और अन्य मुद्दों पर चर्चा हुई। कलेक्टर ने सभी ERO को अपने क्षेत्र के BLO कार्यों की सख्त निगरानी करने के निर्देश दिए। प्रत्येक BLO को समय-सीमा में काम पूरा करने के लिए प्रोत्साहित किया जाए।

कॉल सेंटरों को पूरी क्षमता से चलाने और फील्ड में आने वाली समस्याओं का तुरंत समाधान करने पर जोर दिया गया। पर्यवेक्षकों को अधिक निरीक्षण के लिए पाबंद किया गया है। कलेक्टर ने कहा कि यह अभियान मतदाता सूची को शुद्ध और अद्यतन बनाने के लिए अहम है। सभी अधिकारी पूर्ण समर्पण से काम करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *