Harda News : हरदा। मध्यप्रदेश के हरदा जिले के महिला थाने में वन विभाग के एक वनपाल नितिन के खिलाफ गंभीर आरोपों में मुकदमा दर्ज हुआ है। पीड़िता ने दुष्कर्म, धोखाधड़ी और एससी-एसटी एक्ट के तहत शिकायत की है।
महिला का आरोप है कि वनपाल नितिन ने शादी का झांसा देकर उससे लंबे समय तक शारीरिक संबंध बनाए, जबकि वह पहले से शादीशुदा था और दो बच्चों का पिता है। दोनों के बीच ढाई साल का एक बेटा भी है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
Narmadapuram News : पराली जलाने के 300+ मामले, 4 पर FIR, सांसद दर्शन सिंह चौधरी ने दिया गोलमोल जवाब
थाना प्रभारी निकिता विल्सन ने बताया कि पीड़िता ने रिपोर्ट में खुलासा किया कि आरोपी नितिन का उसके घर और मां के घर आना-जाना था। वर्ष 2020 में पीड़िता के पिता और बड़े भाई की मौत के बाद परिवार की आर्थिक स्थिति बिगड़ गई। इसी कमजोर पल का फायदा उठाकर नितिन ने शादी का वादा किया और संबंध बनाने शुरू कर दिए।
मैहर मंदिर में की थी फर्जी शादी
जब पीड़िता ने शादी के लिए दबाव बनाया तो नितिन उसे मैहर के एक मंदिर ले गया। वहां कथित तौर पर शादी की रस्म की गई। इसके बाद पीड़िता ने नितिन का सरनेम लगाना शुरू कर दिया और खुद को उसकी पत्नी मानने लगी। लेकिन 2023 में सच्चाई सामने आई कि नितिन पहले से शादीशुदा है और उसके दो बच्चे हैं।
Sehore News : शराब तस्करी के शक में दो युवकों की बेरहमी से पिटाई, जूते-चप्पलों से हमला
ढाई साल का बेटा लेकिन जिम्मेदारी से मुकरा
पीड़िता ने बताया कि नितिन से उसका ढाई साल का बेटा है। आखिरी बार 14 जून 2024 को आरोपी ने नानी के मकान में उसके साथ संबंध बनाए। लेकिन अब नितिन बेटे को अपना मानने से इनकार कर रहा है।
हाल ही में उसने पीड़िता को सरकारी क्वार्टर पर बच्चे को डॉक्टर दिखाने के बहाने बुलाया। वहां उसने साफ कह दिया कि अब कोई संबंध नहीं है और वह खर्चा नहीं उठाएगा। इसके बाद पीड़िता ने हिम्मत जुटाई और महिला थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई।
Rajgarh News : सांची दूध जांच शिविर में 17 सैंपल मिलावटी, हर तीसरे सैंपल में मिला पानी
पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की
टीआई निकिता विल्सन ने कहा कि पीड़िता की शिकायत पर दुष्कर्म, धोखाधड़ी, एससी-एसटी एक्ट सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया। आरोपी वनपाल नितिन को गिरफ्तार कर लिया गया और उसे जेल भेज दिया गया है। जांच जारी है। बच्चे का डीएनए टेस्ट करवाने की भी तैयारी है ताकि पितृत्व साबित हो सके।
MP cough syrup scandal : कफ सिरप कांड के बाद 32 सिरप यूनिट्स की जांच शुरू, 7 में मिली गंभीर खामियां, 5 पर रोक
पीड़िता एससी-एसटी वर्ग से है, इसलिए एक्ट की धाराएं भी लगाई गई हैं। वन विभाग ने आरोपी को निलंबित करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। महिला थाना प्रभारी ने अन्य महिलाओं से अपील की कि ऐसे मामलों में तुरंत शिकायत करें। देरी से सबूत कमजोर हो जाते हैं। पुलिस पूरी मदद करेगी।