Latest

Vidisha News : प्रेमिका की जिद में 11 केवी टावर पर चढ़ा प्रेमी, ग्रामीणों ने तालियां बजाकर किया स्वागत

Vidisha News

Vidisha News : विदिशा, मध्य प्रदेश। प्यार में पागल एक युवक ने पूरी रात इलाके को दहशत में डाल दिया। विदिशा जिले की कुरवाई तहसील के ग्राम शाहपुर (सेमरा) में 30 साल का युवक अपनी प्रेमिका को वापस बुलाने की जिद में 11 हजार वोल्ट के हाई-टेंशन टावर पर चढ़ गया। ऊंचाई पर लटकता युवक और उसके नीचे करंट की खतरनाक लाइनें, बस एक गलती और जिंदगी खत्म हो जाती। लेकिन पुलिस और SDERF की टीम ने सात घंटे तक चलाए गए खतरनाक रेस्क्यू ऑपरेशन से उसे सकुशल नीचे उतार लिया। ग्रामीणों ने टीम को गोद में उठाकर सम्मान दिया और तालियां बजाकर स्वागत किया।

High Alert in MP : लाल किला ब्लास्ट के बाद एमपी में हाई अलर्ट, पुलिस ने इन शहरों में बढ़ाई चौकसी

घटना सोमवार देर शाम शुरू हुई। गांव का रहने वाला 30 वर्षीय युवक अपनी प्रेमिका से किसी बात को लेकर नाराज था। प्रेमिका ने उसे छोड़ दिया था और वापस नहीं आ रही थी। गुस्से और जिद में युवक घर से निकला और सीधा गांव के बाहर खड़े 11 केवी बिजली टावर पर जा चढ़ा। ऊपर पहुंचकर वह चिल्लाने लगा, “मुझे मेरी प्रेमिका चाहिए, नहीं तो मैं कूद जाऊंगा!” नीचे करंट की लाइनें थीं, हवा के झोंके से टावर हिल रहा था, लेकिन युवक अपनी बात पर अड़ा रहा।

सूचना मिलते ही मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। किसी ने वीडियो बनाना शुरू किया तो किसी ने पुलिस को फोन घनघनाया। कुरवाई थाना प्रभारी और एसडीओपी रोशनी ठाकुर तुरंत टीम के साथ पहुंचीं।

Pipariya News : पिपरिया मंडी में कमिश्नर-कलेक्टर का सरप्राइज निरीक्षण, सोयाबीन भावांतर योजना की हकीकत जांची, खाद वितरण पर फटकार

बिजली विभाग के एसडीओ ने फौरन लाइन काटकर करंट बंद करवाया। पुलिस ने युवक को समझाने की कोशिश की, “भाई नीचे आ जाओ, हम तेरी प्रेमिका को बुलवा लेंगे।” लेकिन युवक नहीं माना। वह रोता रहा, चिल्लाता रहा और प्रेमिका का नाम पुकारता रहा।

रात होते-होते ठंड बढ़ गई, ऊपर हवा का जोर भी तेज हो गया। स्थिति खतरे से बाहर नहीं थी। एसडीओपी रोशनी ठाकुर ने फौरन विदिशा मुख्यालय से SDERF (स्टेट डिजास्टर इमरजेंसी रिस्पॉन्स फोर्स) की विशेष टीम बुलाई।

टीम रात 9 बजे मौके पर पहुंची। हेड कांस्टेबल रवि परमार और उनकी टीम ने हाई-टेंशन टावर पर चढ़ने की तैयारी शुरू की। सेफ्टी बेल्ट, रस्सी, हार्नेस और लाइटें लगाकर टीम ऊपर चढ़ी।

Jawaharlal Nehru Stadium Demolished : टूटेगा जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम, ‘स्पोर्ट्स सिटी’ बसाएगा खेल मंत्रालय

ऊपर पहुंचकर SDERF जवानों ने युवक से बातचीत शुरू की। उन्होंने उसे पानी पिलाया, बिस्किट खिलाया और धीरे-धीरे विश्वास जीता। “देख भाई, तेरी प्रेमिका नीचे खड़ी है, वह तुझसे मिलना चाहती है।” यह सुनकर युवक भावुक हो गया।

आखिरकार रात करीब 1 बजे करीब सात घंटे के ऑपरेशन के बाद उसे सुरक्षित नीचे उतार लिया गया। जैसे ही उसका पैर जमीन पर पड़ा, ग्रामीणों ने तालियां बजाकर SDERF टीम का स्वागत किया। कई महिलाओं ने टीम को मिठाई खिलाई और आशीर्वाद दिया।

MP Fraud Case : पुलिस कॉन्स्टेबल बनाने का लालच देकर ठगे 6 लाख, फेक कॉन्स्टेबल अजय पाटीदार गिरफ्तार

थाना प्रभारी ने बताया कि युवक मानसिक रूप से परेशान था, उसका काउंसलिंग करवाया जाएगा। SDERF टीम की बहादुरी की हर तरफ तारीफ हो रही है। ग्रामीणों ने कहा, “अगर ये जवान न आते तो आज हमारा बेटा जिंदा नहीं बचता।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *