Latest

High Alert in MP : लाल किला ब्लास्ट के बाद एमपी में हाई अलर्ट, पुलिस ने इन शहरों में बढ़ाई चौकसी

High Alert in MP

High Alert in MP : भोपाल। राजधानी दिल्ली में लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास एक कार में हुए भीषण विस्फोट ने पूरे देश को हिला कर रख दिया है। इस घटना में कम से कम 8 से 10 लोगों की मौत हो गई, जबकि 20 से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। धमाके की तीव्रता इतनी ज्यादा थी कि आसपास खड़ी कई गाड़ियां जलकर राख हो गईं और इलाके में दूर तक धुआं फैल गया।

पुलिस और जांच एजेंसियां आतंकी साजिश की आशंका जता रही हैं। इस हादसे के बाद मध्यप्रदेश में भी हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया है। पुलिस ने प्रदेश के प्रमुख शहरों में विशेष जांच अभियान शुरू कर दिया है ताकि किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर तुरंत रोक लगाई जा सके।

Pipariya News : पिपरिया मंडी में कमिश्नर-कलेक्टर का सरप्राइज निरीक्षण, सोयाबीन भावांतर योजना की हकीकत जांची, खाद वितरण पर फटकार

दिल्ली में सोमवार शाम करीब 6:55 बजे लाल किला मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर-1 के पास एक ह्युंडई आई-20 कार में जोरदार धमाका हुआ। यह कार धीमी गति से चल रही थी और ट्रैफिक सिग्नल पर रुकी थी। अचानक हुए विस्फोट से कार के परखच्चे उड़ गए और आग की लपटें चारों तरफ फैल गईं। आसपास की छह से ज्यादा गाड़ियां और कुछ ऑटो-रिक्शा भी आग की चपेट में आ गए।

धमाके से मेट्रो स्टेशन के शीशे टूट गए और सड़क पर अफरा-तफरी मच गई। घायलों को तुरंत लोक नायक जयप्रकाश अस्पताल ले जाया गया, जहां कई की हालत गंभीर बताई जा रही है। दिल्ली पुलिस ने यूएपीए और विस्फोटक अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

Jawaharlal Nehru Stadium Demolished : टूटेगा जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम, ‘स्पोर्ट्स सिटी’ बसाएगा खेल मंत्रालय

एनएसजी, एनआईए और फॉरेंसिक टीमें मौके पर जांच कर रही हैं। सीसीटीवी फुटेज से पता चला है कि कार पहले सुनहरी मस्जिद की पार्किंग में तीन घंटे खड़ी थी। कार के मालिक और कुछ संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है।

इस घटना के बाद मध्यप्रदेश पुलिस पूरी तरह सतर्क हो गई है। डीजीपी कैलाश मकवाना ने सभी जिलों के एसपी और आईजी के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग की। उन्होंने संदिग्ध लोगों पर नजर रखने, वाहनों की सघन जांच करने और भीड़भाड़ वाले इलाकों में गश्त बढ़ाने के सख्त निर्देश दिए।

MP News : शादी का झांसा देकर लैब टेक्नीशियन से बलात्कार, आरोपी ने अबॉर्शन के लिए किया मजबूर

भोपाल, इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर और जबलपुर जैसे बड़े शहरों में पुलिस ने चौक-चौराहों पर नाकाबंदी कर दी है। उज्जैन के महाकाल मंदिर में सुरक्षा को और मजबूत किया गया है। बम स्क्वॉड और डॉग स्क्वॉड की टीमें मंदिर परिसर, आसपास के होटलों और लॉज में तलाशी ले रही हैं। वाहनों की एक-एक करके जांच हो रही है ताकि कोई खतरनाक सामान न छिपा हो।

इंदौर में राजवाड़ा क्षेत्र को विशेष निगरानी में रखा गया है। बम डिस्पोजल स्क्वॉड की टीम ने सुभाष चौक मार्केट और 56 दुकानों में पहुंचकर तलाशी ली। पार्किंग में खड़ी गाड़ियों को भी खंगाला गया। भोपाल समेत प्रदेश के सभी रेलवे स्टेशनों पर जीआरपी और डॉग स्क्वॉड ने यात्रियों के सामान की गहन जांच शुरू कर दी है।

MP Fraud Case : पुलिस कॉन्स्टेबल बनाने का लालच देकर ठगे 6 लाख, फेक कॉन्स्टेबल अजय पाटीदार गिरफ्तार

इटारसी और अन्य प्रमुख स्टेशनों पर भी यही व्यवस्था लागू है। पुलिस का कहना है कि दिल्ली की घटना से सबक लेते हुए कोई जोखिम नहीं लिया जाएगा। लोगों से अपील की गई है कि अगर कोई संदिग्ध व्यक्ति या सामान दिखे तो तुरंत पुलिस को सूचना दें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *