Latest

Betul Gang Rape Case : नाबालिग छात्रा से गैंगरेप, लिफ्ट के बहाने स्कॉर्पियो में ले जाकर दरिंदों ने लूटी आबरू, दो आरोपी गिरफ्तार

MP Minor Rape

Betul Gang Rape Case : बैतूल। मध्यप्रदेश के बैतूल जिले के आमला थाना क्षेत्र में एक ऐसी घटना ने समाज को झकझोर कर रख दिया है। नौवीं कक्षा की एक मासूम छात्रा स्कूल की छुट्टी के बाद घर लौट रही थी। तभी तीन बदमाशों ने उसे लिफ्ट का लालच देकर अपनी स्कॉर्पियो कार में बिठा लिया। सुनसान इलाके में ले जाकर उन्होंने उसके साथ गैंगरेप की घिनौनी वारदात को अंजाम दिया। आरोपी सूरज, लोकेश और लालू नाम के युवक थे।

पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। लेकिन कार चलाने वाला ड्राइवर अभी फरार है। उसकी तलाश तेज कर दी गई है। यह मामला 31 अक्टूबर का है। पीड़िता उस दिन से लापता थी। लेकिन उसके परिजनों ने गुमशुदगी की रिपोर्ट नहीं दर्ज कराई।

Abhyudaya Madhya Pradesh : भोपाल में आज सिंगर हंसराज रघुवंशी की होगी प्रस्तुति, विक्रमादित्य महानाट्य का होगा मंचन

घटना की जानकारी देते हुए एडिशनल एसपी कमला जोशी ने बताया कि छात्रा आमला रेलवे स्टेशन पर संदिग्ध हालत में मिली। वह शुक्रवार रात को स्टेशन पर ही बैठी रही। डरी हुई और थकी हुई लग रही थी। अगले दिन शनिवार को भी वह वेटिंग हॉल में ही मिली।

पुलिस ने उससे पूछताछ की। तब जाकर उसने अपनी आपबीती सुनाई। डरते-डरते बताया कि कैसे बदमाशों ने लिफ्ट देकर उसे गुमराह किया। विरोध करने पर धमकाया। फिर अंधेरे का फायदा उठाकर बारी-बारी से रेप किया।

इसके बाद उसे स्टेशन पर उतारकर भाग गए। पुलिस ने तुरंत पीड़िता के परिजनों को सूचना दी। शनिवार रात को ही थाने में केस दर्ज कर लिया गया। परिजनों ने बताया कि लड़की पहले भी एक बार घर से चली गई थी। लेकिन खुद लौट आई थी। इसलिए इस बार चिंता नहीं की। लेकिन अब पछताावा हो रहा है।

Indore Murder News : नाबालिग की चाकू मारकर हत्या, घटना के बाद घर पर किया पथराव

पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी स्कूल के पास घूम रहे थे। उन्होंने देखा कि छात्रा अकेली पैदल जा रही है। लिफ्ट देने का बहाना बनाया। कार में बिठाने के बाद आमला के एक सुनसान इलाके की ओर मोड़ लिया। पीड़िता ने गलत रास्ते पर जाने का विरोध किया। तो सूरज और लोकेश ने कार खराब होने का झूठा बहाना गढ़ा। वे शाम होने का इंतजार करने लगे।

अंधेरा घिरते ही स्कॉर्पियो के अंदर ही नाबालिग के साथ रेप किया। ड्राइवर लालू ने कार चलाई और पहरेदारी की। वारदात के बाद डर गई छात्रा को स्टेशन पर छोड़ दिया। वहां से घर जाने की हिम्मत नहीं जुटा पाई। रात भर स्टेशन पर ही काटी।

MP News : पीएमश्री पर्यटन हेलिकॉप्टर सेवा का शुभारंभ, सीएम ने दिखाई हरी झंडी, 20 नवंबर से होगा संचालन

आरोपियों की गिरफ्तारी एक फोन कॉल से हुई। जब कार खराब का बहाना चला रहे थे, तब पीड़िता ने चुपके से सूरज का फोन छीन लिया। अपने एक दोस्त को कॉल किया। कहा कि मुझे घर छोड़ दो। दोस्त सारणी में था। इसलिए नहीं आ सका। लेकिन कॉल रिकॉर्ड से पुलिस को संकेत मिला। जांच में आरोपी सूरज और लोकेश के नाम सामने आए। दोनों को पकड़ लिया गया।

पूछताछ में वारदात कबूल ली। कार एक आरोपी के साले की थी। उसे जब्त कर लिया गया। फरार ड्राइवर लालू की तलाश में टीमें लगी हैं। एसपी बैतूल ने विस्तृत जांच डीएसपी विमेन सेफ्टी दुर्गेश मार्को को सौंप दी है। मेडिकल जांच पूरी हो चुकी है। पीड़िता को काउंसलिंग दी जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *