Latest

Bhopal News : सहेली के घर से 2 लाख रुपये और मोबाइल चुराने का आरोप, पुलिस मुख्यालय DSP कल्पना रघुवंशी फरार

Female DSP accused of theft

Bhopal News : भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस मुख्यालय में तैनात महिला डिप्टी सुपरिंटेंडेंट ऑफ पुलिस (DSP) कल्पना रघुवंशी पर अपनी ही सहेली के घर से 2 लाख रुपये नकद और एक मोबाइल फोन चुराने का गंभीर आरोप लगा है। घटना 24 सितंबर की है। जहांगीराबाद थाने में शिकायत पर भारतीय न्याय संहिता की धारा 305 (ए) के तहत FIR दर्ज हुई। लेकिन 25 दिन बाद भी DSP की गिरफ्तारी नहीं हुई। वह फरार बताई जा रही हैं।

Uma Bharti Statement : भ्रष्टाचार पर भड़कीं उमा भारती, बोलीं- क्लर्कों से करोड़ों, तो अजगर के घर में कितना?

कैसे हुई चोरी?
फरियादी प्रमिला तिवारी (उम्र 35 वर्ष) ने थाने में शिकायत दर्ज कराई। प्रमिला लाइफ इंश्योरेंस का काम करती हैं। महालक्ष्मी परिसर, गल्ला मंडी, जहांगीराबाद में रहती हैं। उन्होंने बताया कि DSP कल्पना रघुवंशी से 5 साल पहले उनकी विधवा मां का गरीबी रेखा राशन कार्ड बनवाने से परिचय हुआ। तब से दोनों के घरों में आना-जाना था।

24 सितंबर की शाम करीब 6:30 बजे प्रमिला ने मोबाइल किचन में चार्जिंग पर लगाया। मुख्य दरवाजा अटकाकर बाथरूम में नहाने चली गईं। बेटी कमरे में पढ़ रही थी। 15 मिनट बाद लौटीं और पूजा करने लगीं। एक घंटे बाद किचन गईं तो मोबाइल गायब। पूरे घर ढूंढा। फिर हॉल में रखे बैग पर नजर पड़ी। बैग खुला था। उसमें रखे 2 लाख रुपये नकद भी गायब। यह रकम बेटी की फीस के लिए बैंक से निकाली थी।

Indore News : हाईवे पर ओवरटेक नहीं करने दिया तो DAVV के वरिष्ठ प्रोफेसर पर किया हमला, दो पर मामला दर्ज

CCTV फुटेज ने खोली पोल
पैसे गायब देख प्रमिला ने पड़ोसी को बुलाया। हॉल के CCTV फुटेज चेक किए। फुटेज में DSP कल्पना रघुवंशी घर में घुसती दिखीं। उन्होंने मोबाइल उठाया। बैग से नोटों की गड्डी निकाली। हाथों में लपेटकर चली गईं। वीडियो देख प्रमिला सदमे में आ गईं। तुरंत जहांगीराबाद थाने पहुंची। थाना प्रभारी चतुर्भुज राठौर ने FIR दर्ज की।

MP 70th Foundation Day : मध्य प्रदेश 70वां स्थापना दिवस, 1-3 नवंबर भोपाल में ड्रोन शो, जुबिन नौटियाल देंगे प्रस्तुति

पुलिस की कार्रवाई और फरार DSP
थाना प्रभारी राठौर ने बताया कि शिकायत पर FIR दर्ज हुई। फरियादी ने DSP कल्पना पर शक जताया। मोबाइल उनके घर से बरामद हो गया। लेकिन 2 लाख कैश अभी गायब। DSP घटना के बाद से फरार हैं। उनकी तलाश जारी। पुलिस मुख्यालय ने भी विभागीय नोटिस जारी किया। लेकिन गिरफ्तारी में देरी से सवाल उठ रहे। प्रमिला ने कहा कि 5 साल की दोस्ती पर भरोसा किया। अब न्याय चाहती हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *