Latest

Dhanteras 2025 : धनतेरस की चमक में सजे मध्य प्रदेश के बाजार, 900 करोड़ का अनुमानित कारोबार, जानिए कब है शुभ मुहूर्त

Dhanteras 2025

Dhanteras 2025 : भोपाल। मध्य प्रदेश में धनतेरस का उत्साह चरम पर है। बाजार रंग-बिरंगे सजावट से जगमगा रहे हैं। दुकानों पर पारंपरिक बर्तन से लेकर आधुनिक इलेक्ट्रॉनिक्स तक की चमक बिखरी हुई है। सोने-चांदी के आभूषण, ऑटोमोबाइल और रियल एस्टेट पर खरीदारी का दौर जोरों पर है। भोपाल, इंदौर जैसे शहरों में ग्राहकों की भीड़ उमड़ पड़ी है। व्यापारियों को पिछले साल से 20 प्रतिशत ज्यादा बिक्री की उम्मीद है।

MP News : 11 साल के बच्चे की दम घुटने से मौत, परिवार के चार सदस्य वेंटिलेटर पर, जानिये पूरा मामला

भोपाल के न्यू मार्केट और सराफा बाजार में सोने-चांदी की दुकानें ग्राहकों से गुलजार हैं। यहां हल्के आभूषणों की नई डिजाइनें आकर्षण का केंद्र बनीं। ऑटोमोबाइल एसोसिएशन के आशीष पांडे ने बताया कि शहर में 10 हजार टू-व्हीलर और 4200 फोर-व्हीलर बिक सकते हैं। इससे 900 करोड़ रुपये का कारोबार होगा। पिछले साल यह 450 करोड़ था।

इंदौर के सराफा बाजार ने रेड कार्पेट बिछाया। बर्तन बाजार में पारंपरिक सामान की मांग बढ़ी। कपड़ा मार्केट में भी भीड़ जमा है। रियल एस्टेट में शुभ मुहूर्त पर करोड़ों के सौदे तय हो रहे।

MP News : इंदौर होलकर साइंस कॉलेज के दो छात्रों पर FIR, परीक्षा टालने के लिए फैलाई प्रिंसिपल की मौत की फर्जी खबर

धनतेरस पर खरीदारी शुभ मानी जाती है। ऐसा विश्वास है कि इस दिन नई चीजें लाने से घर में धन-समृद्धि आती है। व्यापारियों ने बताया कि चांदी के बुलियन पर मांग ज्यादा है। हालांकि, स्टॉक कम होने से चार दिन का वेटिंग है। सोने की कीमतों में गिरावट से ग्राहक खुश। दिल्ली में चांदी 1.85 लाख प्रति किलो और चेन्नई में 2.03 लाख है।

दीपावली तक शुभ मुहूर्त

18 अक्टूबर (शनिवार) : उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र, त्रयोदशी तिथि (धनतेरस)। सोना-चांदी, बर्तन, कलश, लक्ष्मी-कुबेर पूजन सामग्री, हेल्थ इंश्योरेंस साइनिंग शुभ।
19 अक्टूबर (रविवार) : उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र, चतुर्दशी तिथि (रूप चतुर्दशी)। वाहन, प्रॉपर्टी डॉक्यूमेंट, इलेक्ट्रॉनिक्स, गहने, लंबा निवेश अच्छा।
20 अक्टूबर (सोमवार) : हस्त नक्षत्र, अमावस्या (दीपावली)। सोना-चांदी, सिक्के, आभूषण, कलश, पूजन सामग्री, श्रीयंत्र, बहीखाता खरीदें।

धनतेरस से दीपावली तक का यह समय खरीदारी का स्वर्णिम दौर है। बाजारों में छूट और ऑफर ने ग्राहकों को लुभाया। लेकिन भीड़ से जाम लग रहा। प्रशासन ने ट्रैफिक व्यवस्था कड़ी की। व्यापारियों का कहना है कि कोविड के बाद यह सबसे अच्छा सीजन है। मध्य प्रदेश के बाजार इस बार धन वर्षा के लिए तैयार हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *