Raisen News: रायसेन। रायसेन के सेंट फ्रांसिस कॉन्वेंट हायर सेकेंडरी स्कूल में शुक्रवार को पर्यावरण संरक्षण को लेकर एक खास पहल देखने को मिली। यहां इको क्लब की ओर से दो चरणों में वृक्षारोपण अभियान चलाया गया, जिसका मकसद छात्रों को प्रकृति से जोड़ना और पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी का भाव जगाना था।
पहले चरण में छोटे छात्रों ने लगाए पौधे
अभियान का पहला चरण 29 जून 2026 को आयोजित किया गया, जिसमें कक्षा 3 से 8 तक के विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। बच्चों ने स्कूल परिसर में अलग-अलग तरह के पौधे लगाए और उनके महत्व को भी समझा। इस दौरान उन्हें बताया गया कि पेड़-पौधे पर्यावरण को संतुलित रखने, प्रदूषण कम करने और जीवन को स्वस्थ बनाए रखने में कितने जरूरी हैं।
Harda News: हरदा में बाइक चोर गिरोह का खुलासा, चोरी की बाइक बेचने और खरीदने वाले दो आरोपी गिरफ्तार
दूसरे चरण में बड़े छात्रों की भागीदारी
दूसरा चरण 2 जुलाई से शुरू हुआ, जिसमें कक्षा 9 से 12 तक के विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। इस दौरान छात्रों ने फूलदार, फलदार और छायादार पौधे लगाए।
शिक्षकों ने बच्चों को पौधों की देखभाल कैसे करनी है, उन्हें कैसे सुरक्षित रखना है और वनीकरण क्यों जरूरी है इस बारे में विस्तार से जानकारी दी।
प्राचार्य ने की छात्रों की सराहना
विद्यालय के प्राचार्य ने छात्रों के इस प्रयास की सराहना की और उन्हें लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि ऐसे अभियान बच्चों में जिम्मेदारी और जागरूकता दोनों बढ़ाते हैं।
सामूहिक शपथ के साथ हुआ समापन
अभियान के अंत में सभी विद्यार्थियों ने मिलकर पर्यावरण संरक्षण और हरियाली बढ़ाने की शपथ ली। स्कूल प्रबंधन ने बताया कि यह पहल बच्चों में प्रकृति के प्रति संवेदनशीलता और जिम्मेदारी विकसित करने में काफी मददगार साबित होगी।