Latest

CM Mohan Yadav: CM मोहन यादव बोले- डिजिटल इंडिया ने बदली देश की तस्वीर, लोगों की जिंदगी हुई आसान

CM Mohan Yadav

CM Mohan Yadav: भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने डिजिटल इंडिया अभियान के 11 वर्ष पूरे होने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार जताया है। उन्होंने कहा कि पिछले 11 वर्षों में देश ने डिजिटल क्षेत्र में तेज़ी से प्रगति की है। ऑनलाइन भुगतान से लेकर सरकारी सेवाओं की आसान पहुंच और गांवों तक इंटरनेट के विस्तार ने लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी को काफी हदतक सरल बनाया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि डिजिटल इंडिया विकसित भारत-2047 के संकल्प को पूरा करने की दिशा में एक अहम पहल साबित हो रहा है।

‘डिजिटल इंडिया’ से बदला काम करने का तरीका

इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि डिजिटल इंडिया अभियान शुरू होने के बाद लोगों के कई काम आसान हुए हैं। अब सरकारी सेवाओं का लाभ लेने, ऑनलाइन भुगतान करने और जरूरी दस्तावेजों तक पहुंचने के लिए पहले जैसी परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ता। तकनीक के इस्तेमाल से व्यवस्था अधिक पारदर्शी और सुविधाजनक बनी है।

Harda News: हरदा में खेत में काम कर रहे युवक पर गिरी आकाशीय बिजली, मौत; दो महीने पहले हुई थी शादी

UPI ने डिजिटल भुगतान को दी नई पहचान

सीएम मोहन यादव ने कहा कि देश में डिजिटल पेमेंट का दायरा लगातार बढ़ा है। सरकार के अनुसार, आज देश में होने वाले करीब 81 प्रतिशत डिजिटल भुगतान UPI के जरिए किए जा रहे हैं। इससे लोगों के लिए पैसे भेजना और भुगतान करना पहले से कहीं ज्यादा आसान हो गया है।

मुख्यमंत्री ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में इंटरनेट की पहुंच बढ़ाने के लिए भारतनेट योजना पर लगातार काम किया गया है। सरकार के मुताबिक, अब तक 2.18 लाख से ज्यादा ग्राम पंचायतों को भारतनेट नेटवर्क से जोड़ा जा चुका है। इससे गांवों में ऑनलाइन शिक्षा, बैंकिंग और दूसरी डिजिटल सेवाओं तक पहुंच आसान हुई है।

AI और स्टार्टअप्स को मिला बढ़ावा

मुख्यमंत्री ने कहा कि देश में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के क्षेत्र में भी तेजी से काम हो रहा है। इसके लिए 45 हजार से ज्यादा GPUs उपलब्ध कराए गए हैं। वहीं, 2.23 लाख से अधिक स्टार्टअप्स के जरिए 23.36 लाख से ज्यादा रोजगार सृजित हुए हैं।

CM Mohan Yadav: किसानों के खातों में आएगी करोड़ों की राशि, आज से चलेगी नई स्पेशल ट्रेन

सीएम मोहन यादव ने कहा कि डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) व्यवस्था के जरिए सरकारी योजनाओं का लाभ सीधे लोगों के बैंक खातों में पहुंचाया जा रहा है। सरकार के अनुसार, अब तक 51 लाख करोड़ रुपये से अधिक की राशि लाभार्थियों के खातों में सीधे ट्रांसफर की जा चुकी है।

इन उपलब्धियों का भी किया जिक्र

मुख्यमंत्री ने बताया कि डिजिटल इंडिया अभियान के तहत देशभर में 42 लाख रूट किलोमीटर से अधिक ऑप्टिकल फाइबर नेटवर्क बिछाया गया है। 70 करोड़ से ज्यादा लोग डिजिलॉकर का उपयोग कर रहे हैं। 8.9 करोड़ से अधिक माताओं और बच्चों की निगरानी पोषण ट्रैकर के जरिए की जा रही है। इसके अलावा 2,500 से ज्यादा सरकारी सेवाएं मोबाइल पर उपलब्ध हैं। वहीं, 5G नेटवर्क, स्टार्टअप इंडिया, अटल इनोवेशन मिशन और 12 सेमीकंडक्टर प्लांट जैसी पहलें भी देश के डिजिटल भविष्य को मजबूत कर रही हैं।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि डिजिटल इंडिया ने देश को नई दिशा दी है। उन्होंने कहा कि तकनीक के बेहतर उपयोग से आम लोगों की जिंदगी आसान हुई है और विकास को भी नई गति मिली है। इस अवसर पर उन्होंने मध्य प्रदेश की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति आभार व्यक्त किया।

Heavy Rain Alert: एमपी में मानसून का कहर, 7 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई जगह अति भारी बारिश की चेतावनी

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *