Latest

Harda News: हरदा में खेत में काम कर रहे युवक पर गिरी आकाशीय बिजली, मौत; दो महीने पहले हुई थी शादी

Harda News

Harda News: हरदा। मध्य प्रदेश के हरदा जिले में मंगलवार दोपहर दर्दनाक हादसा हुआ। बताया जा रह है कि खेत में सोयाबीन की बुवाई कर रहे एक युवक की आकाशीय बिजली की चपेट में आने से मौत हो गई। युवक बारिश से बचने के लिए नीम के पेड़ के नीचे जाकर खड़ा हुआ था, तभी अचानक बिजली गिर गई। परिजन उसे तुरंत अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। युवक की शादी महज दो महीने पहले हुई थी, जिससे परिवार में मातम छाया हुआ है।

सोयाबीन की बुवाई के दौरान हुआ हादसा

बताया जा रहा है कि यह हादसा मंगलवार दोपहर करीब 3 बजे सिविल लाइन थाना क्षेत्र के ग्राम जिजगाव खुर्द में हुआ। मृतक की पहचान 32 वर्षीय प्रदीप राठौर के रूप में हुई है, जो नर्मदाप्रसाद राठौर के पुत्र थे। जानकारी के अनुसार, प्रदीप अपने खेत में ट्रैक्टर से सोयाबीन की बुवाई कर रहे थे। इसी दौरान मौसम अचानक बदला और तेज बारिश शुरू हो गई।

CM Mohan Yadav: किसानों के खातों में आएगी करोड़ों की राशि, आज से चलेगी नई स्पेशल ट्रेन

बारिश से बचने पेड़ के नीचे पहुंचे, तभी गिरी बिजली

बारिश से बचने के लिए प्रदीप ने ट्रैक्टर रोक दिया और पास में खड़े एक नीम के पेड़ के नीचे जाकर खड़े हो गए। इसी बीच तेज गर्जना और चमक के साथ आकाशीय बिजली सीधे उन पर गिर गई। बिजली गिरते ही प्रदीप बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़े। खेत में मौजूद लोगों और परिजनों ने तुरंत उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।

दो महीने पहले ही बंधे थे शादी के बंधन में

जानकारी के तहत, मंगलवार शाम पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि प्रदीप चार भाई-बहनों में तीसरे नंबर पर थे। उनकी शादी 20 मई को नर्मदापुरम जिले की एक युवती से हुई थी। शादी के महज दो महीने बाद हुई इस दर्दनाक घटना से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। गांव में भी इस हादसे के बाद शोक का माहौल है। बारिश के दौरान पेड़ों के नीचे खड़े होने के खतरे को लेकर एक बार फिर यह घटना गंभीर चेतावनी बनकर सामने आई है।

Bhopal News: भोपाल में करंट लगने से टी स्टॉल संचालक की मौत, ठेले से गिरने पर सिर में आई गंभीर चोट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *