Latest

Bhopal News: भोपाल में करंट लगने से टी स्टॉल संचालक की मौत, ठेले से गिरने पर सिर में आई गंभीर चोट

Bhopal News

Bhopal News: भोपाल। राजधानी भोपाल के इमामी गेट इलाके में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। चाय-नाश्ते का ठेला लगाने वाले 53 वर्षीय चेतराम किरार की करंट लगने के बाद ठेले से गिरने और इलाज के दौरान मौत हो गई। इस घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें करंट लगते ही वह नीचे गिरते नजर आ रहे हैं। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

कटे बिजली के तार से हुआ हादसा

जानकारी के अनुसार, 53 वर्षीय चेतराम किरार, पिता मुरलीधर किरार, मूल रूप से औबेदुल्लागंज के रहने वाले थे। वे पिछले करीब 15 वर्षों से भोपाल के पीर गेट इलाके में चाय-नाश्ते का ठेला लगाकर अपने परिवार का पालन-पोषण कर रहे थे।

Bhopal Road Accident: भोपाल में तेज रफ्तार ट्राले ने कार को मारी टक्कर, वाहन पलटा; दो युवक घायल, चालक फरार

बताया जा रहा है कि 21 जून की दोपहर वह अपने ठेले पर ग्राहकों को चाय और नाश्ता परोस रहे थे। इसी दौरान ठेले के पास रखी इलेक्ट्रिक भट्टी के कटे हुए बिजली के तार के संपर्क में आने से उन्हें तेज करंट लग गया था।

करंट लगते ही ठेले से नीचे गिरे

जानकारी में पता चला कि करंट का तेज झटका लगते ही चेतराम संतुलन खो बैठे और ठेले से नीचे गिर गए। गिरने के दौरान उनके सिर में गंभीर चोट आई। फिर आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत उन्हें अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हमीदिया अस्पताल में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान बुधवार सुबह उनकी मौत हो गई।

सीसीटीवी में कैद हुई पूरी घटना

इस घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें करंट लगने के बाद चेतराम ठेले से नीचे गिरते दिखाई दे रहे हैं। सूचना मिलने पर कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी। और पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।

Heavy Rain Alert: एमपी में मानसून का कहर, 7 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई जगह अति भारी बारिश की चेतावनी

आपको बता दें कि चेतराम किरार अपने पीछे पत्नी, एक बेटी और तीन बेटों का परिवार छोड़ गए हैं। परिवार की आजीविका का मुख्य सहारा होने के कारण उनकी असमय मौत से परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *