Latest

Heavy Rain Alert: एमपी में मानसून का कहर, 7 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई जगह अति भारी बारिश की चेतावनी

Heavy Rain Alert

Heavy Rain Alert: भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून पूरी तरह सक्रिय हो चुका है और अब इसका असर लगातार तेज होता नज़र आ रहा है। मौसम विभाग ने बुधवार को राज्य के 7 जिलों में भारी से अति भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। बालाघाट और डिंडौरी में अति भारी बारिश की चेतावनी दी गई है, जबकि देवास, हरदा, बैतूल, पांढुर्णा और छिंदवाड़ा में भारी बारिश की संभावना जताई गई है।

लगातार बारिश और सक्रिय मौसम सिस्टम की वजह से कई जिलों में आंधी, गरज-चमक और बिजली गिरने का खतरा भी बना हुआ है। इसका सीधा असर जनजीवन और यातायात व्यवस्था पर दिख रहा है।

Heavy Rain Alert: एमपी में मानसून का कहर, 7 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई जगह अति भारी बारिश की चेतावनी

मानसून की रफ्तार तेज, कई संभागों में एंट्री

मानसून ने अब मध्य प्रदेश में अच्छी पकड़ बना ली है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार यह सिस्टम मंगलवार तक जबलपुर, भोपाल, रीवा और शहडोल संभाग के अधिकतर जिलों में पहुंच चुका है। अगले 2 से 4 दिनों में इसके भोपाल, सागर, ग्वालियर, उज्जैन और चंबल संभाग के बाकी जिलों तक पहुंचने की संभावना है। यानी आने वाले दिनों में पूरे प्रदेश में बारिश का दायरा और बढ़ेगा।

कई जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग ने प्रदेश के बड़े हिस्से में तेज हवाओं और बारिश की चेतावनी दी है। इनमें भोपाल, इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर, जबलपुर, रीवा, सतना, सीहोर, विदिशा, रायसेन, धार, झाबुआ, अलीराजपुर, खंडवा, बुरहानपुर, मुरैना, भिंड, दतिया, शिवपुरी, गुना, अशोकनगर, सागर समेत कई जिले शामिल हैं। वहीं नीमच, मंदसौर, आगर-मालवा और रतलाम में हल्की बारिश का अनुमान जताया गया है।

Student Protest Bhopal: भोपाल में NSUI का ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम, देशभर में आंदोलन का ऐलान

बारिश से बिगड़े हालात, कई जगह जलभराव और हादसे

लगातार बारिश ने कई जिलों में मुश्किलें बढ़ा दी हैं। सीहोर में नदी-नाले उफान पर हैं और कई निचले इलाके पानी में डूब गए हैं। देवास में बारिश के दौरान एक बड़ा हादसा टल गया जब दो लड़कियां स्कूटी समेत नाले में गिर गईं, जिन्हें स्थानीय लोगों ने सुरक्षित बचा लिया।

डिंडौरी में घरों और दुकानों में पानी घुस गया है, जिससे जनजीवन प्रभावित है। मैहर और सतना में भी सड़कों पर जलभराव की स्थिति बनी हुई है। बैतूल में बिजली गिरने की घटनाओं से कई लोग झुलस गए हैं।

तापमान गिरा, मौसम हुआ सुहावना लेकिन परेशानी जारी

बारिश के चलते प्रदेश के तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। भोपाल में 30.6°C, इंदौर में 33°C, उज्जैन में 35°C, जबलपुर में 32°C और ग्वालियर में 40°C तापमान रिकॉर्ड किया गया। मौसम सुहावना जरूर हुआ है, लेकिन जलभराव और बिजली गिरने जैसी घटनाओं से लोगों की परेशानी बढ़ गई है।

Betul News: उफनती नदी में समा गई बाइक, दो ग्रामीणों की दर्दनाक मौत; अगले दिन झाड़ियों में मिले शव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *