Chhindwara Accident: छिंदवाड़ा। सोमवार सुबह छिंदवाड़ा-बैतूल नेशनल हाईवे पर एक दर्दनाक सड़क हादसे ने कई परिवारों की खुशियां छीन लीं। मजदूरों से भरी एक पिकअप को तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज़ थी कि पिकअप के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार लोग दूर जा गिरे। इस हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य घायल हैं। कुछ घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है।
Betul Crime News: पानी पीने से इनकार पर उतारा मौत के घाट, बहू को लेने गया था परिवार
टेमनी खुर्द के पास हुआ हादसा
जानकारी के अनुसार, हादसा सोमवार सुबह करीब 9:30 बजे टेमनी खुर्द के पास हुआ। बताया जा रहा है कि मजदूरों से भरी पिकअप सड़क किनारे खड़ी थी। इसी दौरान पीछे से आ रहे यूरिया से भरे ट्रक ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। पिकअप में करीब 20 से 25 मजदूर सवार थे।
मौके पर मची चीख-पुकार
टक्कर के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई। कई मजदूर सड़क पर जा गिरे और आसपास के लोग मदद के लिए दौड़ पड़े। स्थानीय लोगों ने भी घायलों को अपनी गाड़ियों से अस्पताल पहुंचाने में मदद की।
18 से ज्यादा लोग घायल
इस हादसे में करीब 18 लोग घायल बताए जा रहे हैं। इनमें कई की हालत गंभीर है। घायलों को 108 एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां 16 लोगों को आईसीयू में भर्ती किया गया है। डॉक्टरों के अनुसार कुछ घायलों की हड्डियां टूटी हैं, जबकि कई के सिर में गंभीर चोटें आई हैं।
पुलिस और प्रशासन मौके पर पहुंचा
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच गए। राहत और बचाव कार्य शुरू किया गया तथा हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। प्रशासन मृतकों और घायलों की पूरी जानकारी जुटाने में लगा है।
Women Teachers CLC Leave: महिला शिक्षकों के लिए खुशखबरी! अब CLC पर भी दर्ज होगी उपस्थिति
मुख्यमंत्री ने की आर्थिक सहायता की घोषणा
हादसे पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दुख जताया है। मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रुपये, गंभीर घायलों को 1-1 लाख रुपये और अन्य घायलों को 50-50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की गई है।
अमरवाड़ा विधायक राजा कमलेश शाह ने हादसे को बेहद दुखद बताया है। उन्होंने मृतकों के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की और घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की है।