Raisen Rain News: रायसेन। रायसेन शहर में इस सीजन की पहली जोरदार बारिश ने नगर पालिका और जल निकासी व्यवस्था की तैयारियों की पोल खोल दी है। करीब दो घंटे तक हुई बारिश के बाद कई इलाकों में पानी भर गया है। और सड़कें तालाब जैसी नजर आने लगीं और लोगों को आने-जाने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
बाजार और रामलीला मैदान में भर गया पानी
जानकारी के मुताबिक, रविवार को हुई 61 मिमी (करीब ढाई इंच) बारिश के बाद शहर का रामलीला मैदान पूरी तरह पानी में डूब गया। वहीं महामाया चौक समेत मुख्य बाजार में सड़क पर करीब दो फीट तक पानी भर गया है। दुकानदारों, राहगीरों और वाहन चालकों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
Rajgarh News: राजगढ़ में दर्दनाक हादसा, प्याज की फसल बचाने गए काका-भतीजे पर गिरी बिजली, दोनों की मौत
2.80 करोड़ का नाला भी नहीं आया काम
आपको बता दें कि, शहर में 2 करोड़ 80 लाख रुपए की लागत से नाले का निर्माण किया जा रहा है, लेकिन पहली ही तेज बारिश में इसकी हकीकत सामने आ गई। सागर रोड से सांची रोड तक नाले का काम अभी पूरा नहीं हुआ है। ऐसे में बारिश का पानी पहले की तरह सड़कों और निचले इलाकों में जमा हो गया।
निचली बस्तियों के लोग भी परेशान
बारिश के बाद शहर की कई निचली बस्तियों में भी जलभराव की स्थिति बन गई। लोगों के घरों के आसपास पानी जमा हो गया, जिससे रोजमर्रा के काम प्रभावित हुए। कई जगह लोगों को पानी निकलने का इंतजार करना पड़ा।
Women Teachers CLC Leave: महिला शिक्षकों के लिए खुशखबरी! अब CLC पर भी दर्ज होगी उपस्थिति
आज भी बारिश और आंधी का अलर्ट
मौसम विभाग ने सोमवार को भी जिले में बारिश और तेज हवाएं चलने की संभावना जताई है। विभाग के अनुसार, 25 जून तक जिले में मानसून पहुंच सकता है। इसके बाद बारिश की गतिविधियां और बढ़ सकती हैं।
किसानों के चेहरे पर लौटी मुस्कान
शहर में जलभराव ने लोगों की परेशानी बढ़ाई, लेकिन किसानों के लिए यह बारिश राहत लेकर आई। खेतों में नमी बढ़ने के बाद किसानों ने खरीफ फसलों की तैयारी तेज कर दी है। किसानों का कहना है कि समय पर हुई बारिश से खेती के काम में मदद मिलेगी।