Latest

MP crime news: मूंग बेचने आए किसान पर चाकू से हमला, मामूली विवाद में गर्दन और कमर पर किए वार

MP crime news

 MP crime news : नर्मदापुरम। नर्मदापुरम जिले की इटारसी कृषि उपज मंडी में शुक्रवार रात एक किसान पर चाकू से हमला किए जाने का मामला सामने आया है। किसान अपनी मूंग की फसल बेचने मंडी आया था, लेकिन रात में हुए एक छोटे से विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। हमले में किसान घायल हो गया, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

MP Rain alert Today: भोपाल में झमाझम बारिश, शिवपुरी में 46 Kmph की रफ्तार से चली हवा; कई जिलों में आंधी-पानी का अलर्ट

फसल नहीं बिकी तो मंडी में ही गुजारनी पड़ी रात

बताया जा रहा है कि घायल किसान विनय गौर, शाहगंज (बुधनी) का रहने वाला है। वह शुक्रवार को अपनी मूंग लेकर इटारसी मंडी गया था। दिनभर इंतजार के बाद भी उसकी फसल की बिक्री नहीं हो पाई। ऐसे में वह रात को मंडी परिसर के टीनशेड के नीचे ही रुक गया था।

जानकारी के तहत रात करीब 11 बजे विनय शेड के नीचे खड़ी एक बाइक के पास जाकर खड़ा हो गया। इसी दौरान वहां मौजूद कुछ युवकों में से एक युवक उसके पास पहुंचा और बाइक से दूर रहने को कहने लगा इसके बाद कुछ देर में बातों-बातों में कहासुनी शुरू हो गई।

गाली-गलौज का विरोध किया तो कर दिया हमला

किसान का आरोप है कि युवक उससे अभद्र भाषा में बात करने लगा। जब उसने गाली-गलौज करने से मना किया, तो युवक भड़क गया। और देखते ही देखते उसने चाकू निकाल कर किसान विनय पर हमला कर दिया।

Sehore News: “सीहोर में देर रात सड़क हादसा, तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर प्रसिद्ध श्री बजरंग मंदिर की दीवार से टकराई”

अचानक हुए हमले से किसान मौके पर संभल भी नहीं पाया। चाकू के वार उसकी गर्दन और कमर पर लगे है। हमले के बाद मंडी परिसर में मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों ने तुरंत घायल किसान को अस्पताल पहुंचाया।

गर्दन में 8 और कमर में 4 टांके, आरोपी गिरफ्तार

डॉक्टरों ने किसान की गर्दन में 8 और कमर में 4 टांके लगाए हैं। फिलहाल उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है और वह उपचाराधीन है। घटना की जानकारी मिलते ही इटारसी पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। किसान की शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी गौरव जायसवाल के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे रात में ही गिरफ्तार कर लिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में यह मामला मामूली विवाद से जुड़ा सामने आया है। आरोपी को कोर्ट में पेश किया जाएगा और मामले की आगे जांच की जा रही है।

Neet 2026 update : भोपाल में NEET परीक्षा को लेकर ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, 32 केंद्रों पर सख्त इंतजाम, मेट्रो निर्माण से रूट प्रभावित

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *