E Governance Awards 2026 : भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्यप्रदेश को ई-गवर्नेंस के क्षेत्र में एक और बड़ी उपलब्धि मिलने पर खुशी जताई है। राज्य की दो प्रमुख डिजिटल परियोजनियों को राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित किए जाने को उन्होंने प्रदेश के लिए गर्व का क्षण बताया। मुख्यमंत्री ने इस उपलब्धि के लिए सभी संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को बधाई दी है।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यह सम्मान तकनीक आधारित सुशासन और बेहतर जनसेवा के लिए प्रदेश सरकार के लगातार प्रयासों की पहचान है। उन्होंने यह भी कहा कि राष्ट्रीय स्तर पर मिला यह सम्मान मध्यप्रदेश के लिए गौरव की बात है।
महाकाल क्षेत्र की एआई निगरानी प्रणाली को स्वर्ण पुरस्कार
महाकाल क्षेत्र में विकसित MRIDA की एआई आधारित वीडियो सर्विलांस प्रणाली को राष्ट्रीय ई-गवर्नेंस पुरस्कारों की श्रेणी-6 में स्वर्ण सम्मान प्रदान किया गया है। यह प्रणाली आधुनिक तकनीक के जरिए सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत बनाती है।
NEET paper leak : नीट पेपर लीक विवाद के बीच मऊगंज में छात्रा की आत्महत्या, डॉक्टर बनने का सपना टूटा
ई-नगर पालिका की साइबर सुरक्षा व्यवस्था को मिला रजत पुरस्कार
वहीं शहरी विकास एवं आवास विभाग की ई-नगर पालिका परियोजना में विकसित साइबर सुरक्षा व्यवस्था को रजत पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। यह व्यवस्था ऑनलाइन नागरिक सेवाओं को अधिक सुरक्षित और भरोसेमंद बनाने में मदद कर रही है।
तकनीक आधारित जनसेवा पर सरकार का जोर
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि राज्य सरकार तकनीक के उपयोग से प्रशासन को अधिक पारदर्शी, आसान और जनहितैषी बनाने के लिए लगातार काम कर रही है। उन्होंने कहा कि यह सम्मान प्रदेश में डिजिटल गवर्नेंस को मजबूत करने की दिशा में किए जा रहे प्रयासों की राष्ट्रीय स्तर पर मिली पहचान है।
मुख्यमंत्री ने इस उपलब्धि में योगदान देने वाले सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उनकी मेहनत से मध्यप्रदेश को राष्ट्रीय स्तर पर सम्मान मिला है, जो पूरे प्रदेश के लिए गर्व का विषय है।
Petrol Diesel Theft : जबलपुर में पेट्रोल-डीजल चोरी का खुलासा, टैंकर चालक समेत दो आरोपी गिरफ्तार