Latest

Bhopal suicide case : भोपाल में दर्दनाक घटना, पिता की डांट के बाद छात्रा ने खाया सल्फास

bhopal

Bhopal suicide case : भोपाल। गुनगा थाना क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां 17 वर्षीय छात्रा की सल्फास खाने से मौत हो गई। शुरुआती जानकारी के अनुसार शनिवार देर रात पिता ने उसे मोबाइल फोन चलाते हुए देख डांट लगाई थी, जिसके बाद यह घटना हुई।

पुलिस के अनुसार रतुआ क्षेत्र निवासी खुशी कुशवाहा (17) पिता जगदीश कुशवाहा परिवार की बड़ी बेटी थी। वह हाल ही में 12वीं की परीक्षा प्रथम श्रेणी से पास हुई थी और आगे भानपुर स्थित एक निजी कॉलेज में एडमिशन की तैयारी कर रही थी।

MP Crime News : इंदौर में छात्रा के कथित अपहरण और गैंगरेप की शिकायत निकली झूठी, CCTV जांच में सामने आया पूरा सच

मोबाइल को लेकर हुई थी डांट, फिर बिगड़ी स्थिति

परिजनों ने बताया कि शनिवार देर रात खुशी मोबाइल फोन चला रही थी। इसी दौरान पिता ने उसे देखकर फटकार लगा दी। इसके बाद वह चुपचाप बाथरूम में चली गई।

कुछ देर बाद उसकी तबीयत बिगड़ने लगी। जब परिजनों ने कारण पूछा तो उसने बताया कि उसने सल्फास खा लिया है। यह सुनते ही घर में अफरा-तफरी मच गई और परिवार उसे तुरंत अस्पताल लेकर पहुंचा।

अस्पताल में इलाज के दौरान तोड़ा दम

अस्पताल में डॉक्टरों ने उसे बचाने की पूरी कोशिश की, लेकिन हालत लगातार गंभीर होती गई। रविवार तड़के इलाज के दौरान छात्रा ने दम तोड़ दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अस्पताल पहुंची और आवश्यक कानूनी कार्रवाई की। पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है और परिजनों के बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Mount Everest Summit 2026 : मध्यप्रदेश की बेटी ने रचा इतिहास, CM ने कहा- “अंजना ने पूरे प्रदेश को गौरवान्वित किया”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *