Latest

MP Crime News : इंदौर में छात्रा के कथित अपहरण और गैंगरेप की शिकायत निकली झूठी, CCTV जांच में सामने आया पूरा सच

MP Minor Rape

MP Crime News: मध्य प्रदेश  मध्य प्रदेश के इंदौर से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है. तिलक नगर इलाके में कोचिंग क्लास जाने वाली 10वीं की छात्रा के अपहरण और गैंगरेप की सूचना ने पुलिस महकमे में हड़कंप मचा दिया. सूचना मिलते ही पुलिस की टीमें जांच में जुट गईं. छात्रा के बताए गए रूट और घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले गए तो पूरा मामला ही बदल गया.

पुलिस की जांच में सामनेमध्य प्रदेश आया कि छात्रा कोचिंग से बंक मारकर अपने प्रेमी से मिलने होटल गई थी. घर देर से पहुंचने और मां की डांट से बचने के लिए उसने झूठी कहानी बना दी. पुलिस ने बताया कि सूचना मिली थी कि 17 साल की छात्रा का अपहरण कर उसके साथ गैंगरेप किया गया है. छात्रा बंगाली चौराहे स्थित एक कोचिंग क्लास में पढ़ने जाती है.

Congress Social Media : कांग्रेस का बड़ा सोशल मीडिया प्लान, युवाओं को जोड़ेगी “वॉरियर्स टीम”

दोपहिया वाहन से विजय नगर इलाके में जाती दिखी छात्रा

छात्रा ने पुलिस को बताया था कि उसका अपहरण राजगृह कॉलोनी क्षेत्र से हुआ है, जिसके बाद मामला तिलक नगर थाने पहुंचा और पुलिस ने जांच शुरू कर दी. पुलिस ने सबसे पहले छात्रा के आने-जाने के रूट के सीसीटीवी कैमरों की जांच की. फुटेज में छात्रा अपने दोपहिया वाहन से खुद विजय नगर इलाके में जाती दिखाई दी.

इसके बाद पुलिस ने आगे के कैमरे खंगाले तो पता चला कि छात्रा कुछ समय तक विजय नगर क्षेत्र में रुकी थी. जांच में सामने आया कि वह अपने प्रेमी से मिलने एक होटल पहुंची थी. बताया जा रहा है कि शाम को दोनों साथ थे, लेकिन बाद में प्रेमी अपने घर चला गया.

Burhanpur Fire News : बुरहानपुर में तीन मंजिला रस्सी के गोदाम में भीषण आग, इलाके में मची अफरा-तफरी

‘कार सवार युवकों ने अपहरण कर किया गैंगरेप’

वहीं छात्रा बायपास क्षेत्र की ओर निकल गई. वहां उसने एक राहगीर से मदद मांगी और शिप्रा थाने पहुंचकर पुलिस को कहानी सुनाई कि कार सवार युवकों ने उसका अपहरण कर गैंगरेप किया और बाद में उसे छोड़कर फरार हो गए.

यही नहीं पुलिस को गुमराह करने के लिए छात्रा ने अपने हाथ पर हल्के कट भी मार लिए थे. उसने पुलिस को बताया कि आरोपियों से संघर्ष के दौरान उसे चोट लगी है.

पुलिस ने छात्रा के प्रेमी से भी की पूछताछ

दूसरी तरफ पुलिस की एक टीम ने मेडिकल शॉप पर काम करने वाले छात्रा के प्रेमी अंश को हिरासत में लेकर पूछताछ की. पूछताछ में उसने पूरा मामला साफ कर दिया.

अंश ने बताया कि दोनों पहले से एक-दूसरे को जानते हैं और पहले भी कई बार मिल चुके हैं. बुधवार को दोनों काफी देर तक साथ थे. घर पहुंचने में देर होने पर छात्रा को परिवार की डांट का डर था इसलिए उसने झूठी शिकायत कर दी.

Bhopal Drug Racket : भोपाल ड्रग्स रैकेट का भंडाफोड़, तीन लेयर में चल रहा था नेटवर्क, 10 गिरफ्तार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *