Latest

Harda news : हरदा में गेहूं खरीदी बढ़ी, फिर भी केंद्रों पर किसानों की लंबी कतार

Harda news

 Harda news : हरदा।   मध्य प्रदेश में समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीदी की तारीख बढ़ाने के बावजूद हरदा जिले के किसानों की परेशानी कम होती नजर नहीं आ रही है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने खरीदी की अंतिम तारीख 23 मई से बढ़ाकर 28 मई कर दी है, लेकिन खरीदी केंद्रों पर अब भी किसानों की लंबी कतारें लगी हुई हैं। कई किसान पिछले तीन दिनों से अपनी उपज की तुलाई का इंतजार कर रहे हैं।

Crime News : नर्मदापुरम में 53 लाख का बैंक घोटाला, 103 महिलाओं के नाम पर फर्जी लोन, मैनेजर-कैशियर समेत 4 पर केस

किसानों ने 2 जून तक बढ़ाने की मांग की

किसानों का कहना है कि मौजूदा स्थिति में 28 मई तक सभी किसानों का गेहूं खरीदा जाना मुश्किल है। बड़ी संख्या में किसानों के स्लॉट अब तक बुक नहीं हो पाए हैं। ऐसे में किसानों ने सरकार से मांग की है कि खरीदी की तारीख बढ़ाकर 2 जून तक की जाए, ताकि कोई भी पंजीकृत किसान अपनी उपज बेचने से वंचित न रहे।

कलेक्टर सिद्धार्थ जैन के अनुसार प्रशासन लगातार खरीदी केंद्रों की निगरानी कर रहा है। जिले में अब तक 83 प्रतिशत किसानों से गेहूं खरीदा जा चुका है। प्रशासन का दावा है कि सभी किसानों की उपज समय पर खरीदने का प्रयास किया जा रहा है।

Farmers Protest : हरदा में नहर का पानी नहीं मिलने पर किसानों ने किया चक्काजाम, बोले- सूख रही मूंग की फसल

10 हजार से ज्यादा किसानों के स्लॉट बुक नहीं

21 मई तक के आंकड़ों के मुताबिक हरदा जिले में कुल 40,954 किसानों ने पंजीयन कराया था। इनमें से केवल 31,087 किसानों के स्लॉट 23 मई तक बुक हो पाए। यानी 10,867 किसानों के स्लॉट अब तक बुक नहीं हुए हैं।

अब तक जिले में 24,023 किसानों से 2 लाख 22 हजार 68 मीट्रिक टन गेहूं खरीदा जा चुका है। इसके बदले किसानों को 582 करोड़ रुपए में से 396 करोड़ रुपए का भुगतान भी किया जा चुका है।

कई खरीदी केंद्रों पर किसानों को टोकन देकर तुलाई कराई जा रही है, लेकिन भीड़ ज्यादा होने के कारण किसानों को लंबे समय तक इंतजार करना पड़ रहा है। किसान उम्मीद कर रहे हैं कि सरकार जल्द कोई बड़ा फैसला लेकर उन्हें राहत देगी।

Shahpura Bridge : शहपुरा ब्रिज मामले में हाईकोर्ट सख्त, केंद्र और राज्य सरकार को नोटिस, चार सप्ताह में मांगा जवाब

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *