Latest

Holi Celebration 2026 : भोपाल में 4 मार्च को भव्य होली चल समारोह, सोमवारा-पीर गेट पर टैंकरों से बरसेगा रंग

Holi Celebration 2026

हाइलाइट्स

  • भोपाल में 4 मार्च को निकलेगा ऐतिहासिक होली चल समारोह

  • सोमवारा-पीर गेट पर टैंकरों से होगी रंगों की बौछार

  • जबलपुर इस्कॉन में ब्रज शैली की होली का आयोजन

  • ग्वालियर में होली पड़वा पर पारंपरिक मूर्ख सम्मेलन

Holi Celebration 2026 : भोपाल।  प्रदेशभर में होली का पारंपरिक उल्लास इस वर्ष 4 मार्च, बुधवार को पूरे वैभव के साथ मनाया जाएगा। राजधानी भोपाल में श्री हिंदू उत्सव समिति के तत्वावधान में शहर का ऐतिहासिक चल समारोह दयानंद चौक से जनकपुरी तक निकलेगा।
भोपाल में होली पर भव्य चल समारोह, तो जबलपुर के इस्कॉन में ब्रज जैसी होली,  इंदौर-ग्वालियर में भी होली की धूम

भोपाल में भव्य आयोजन

समिति के अध्यक्ष चंद्रशेखर तिवारी ने बताया कि चल समारोह सुबह 10 बजे दयानंद चौक से प्रारंभ होगा। यह जुलूस घोड़ा निक्कास, मंगलवारा जैन मंदिर, इतवारा, इलेक्ट्रॉनिक मार्केट, चौकी चौक, सावरकर चौक, लखेरापुरा, भवानी चौक और सिंधी मार्केट होते हुए जनकपुरी में सम्पन्न होगा।

पूरे मार्ग में पारंपरिक संगीत, रंग-बिरंगी झांकियां, ढोल-ताशों की गूंज और डीजे की धुनों से उत्सवमय वातावरण बनेगा। रंगों से भरे टैंकर चलते-चलते श्रद्धालुओं पर रंगों की बौछार करेंगे। डुल-डुल घोड़ी और भव्य बग्घियां भी आकर्षण का केंद्र रहेंगी।

Vidisha cyber fraud : विदिशा में 23 करोड़ की सबसे बड़ी साइबर ठगी, 7 महीने में 1.5 लाख ट्रांजेक्शन

सोमवारा-पीर गेट पर रंगों की खास परंपरा

चल समारोह की सबसे खास झलक सोमवारा यानी पीर गेट क्षेत्र में देखने को मिलेगी। यहां टैंकरों से रंगों की बौछार की जाएगी। हजारों की संख्या में नागरिक एकत्र होकर एक-दूसरे को रंग लगाते हैं। यह दृश्य सामाजिक समरसता और भाईचारे का प्रतीक माना जाता है।

प्रयागराज की होली : वर्ष 1930 में अंग्रेजी सरकार हिंदुओं के पर्वाें पर कहर  बरपाती थी, ऐसे में निकाली बैलगाड़ी पर होली बरात - prayagraj holi unique  tradition ...

ग्रहण के कारण बदली तिथि

3 मार्च को चंद्र ग्रहण होने के कारण इस वर्ष पारंपरिक तिथि में परिवर्तन किया गया है। धार्मिक मान्यताओं को ध्यान में रखते हुए आयोजन 4 मार्च को किया जा रहा है।

Holi 2026 MP : राजगढ़ में खेली गई ‘संवेदनाओं की होली’, चंद्रग्रहण के बावजूद निभाई परंपरा

नशामुक्त होली की अपील

समिति ने नागरिकों से नशामुक्त और शांतिपूर्ण होली मनाने की अपील की है। आयोजकों ने कहा कि त्योहार की गरिमा बनाए रखना सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।

अन्य शहरों में भी विशेष आयोजन

  • इंदौर के कई बड़े होटलों में होली के विशेष इवेंट आयोजित किए जाएंगे।
  • उज्जैन में विभिन्न अखाड़ों में संतों की पारंपरिक होली खेली जाएगी।
  • ग्वालियर में होली पड़वा की शाम महाराजा बाड़ा स्थित विक्टोरिया मार्केट के सामने पारंपरिक मूर्ख सम्मेलन आयोजित होगा।
  • जबलपुर के लम्हेटा घाट स्थित इस्कॉन मंदिर जबलपुर में शाम 5 बजे से ब्रज शैली की होली मनाई जाएगी।
  • इंदौर केंद्रीय जेल में भी सुबह 10:30 बजे होली उत्सव आयोजित किया जाएगा।

Baitul car accident : बैतूल में तेज रफ्तार कार हादसा, 3 की मौत, 2 घायल

राजधानी सहित पूरे प्रदेश में इस वर्ष होली केवल रंगों का नहीं, बल्कि सामाजिक समरसता, सांस्कृतिक परंपरा और सामूहिक उत्सवधर्मिता का प्रतीक बनकर सामने आएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *