Latest

Suicide Case Bhopal : मोबाइल विवाद के बाद महिला ने दूसरी मंजिल से कूदकर की आत्महत्या

Suicide Case Bhopal

हाइलाइट्स

  • भोपाल के कजलीखेड़ा में महिला ने दूसरी मंजिल से कूदकर आत्महत्या की

  • पति ने मोबाइल देने से मना किया, विवाद के बाद घटना हुई

  • महिला की खून से लथपथ लाश सुबह मिली, परिजन और पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी

  • पुलिस हत्या और आत्महत्या दोनों के एंगल से जांच कर रही है

Suicide Case Bhopal : भोपाल। कजलीखेड़ा थाना इलाके में रहने वाली 33 वर्षीय सोनम प्रजापति ने अपने डुप्लेक्स के दूसरी मंजिल से छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली। सोमवार सुबह परिजनों ने खून से लथपथ लाश देखी और पुलिस को सूचना दी।

Raisen Temple Robbery : रायसेन में हिंगलाज माता मंदिर चोरी का खुलासा, शातिर आरोपी गिरफ्तार

विवाद का कारण मोबाइल

पति जितेंद्र प्रजापति ने पुलिस को बताया कि रविवार रात मोबाइल को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ था। सोनम ने मोबाइल चलाने के लिए कहा, पति ने मना कर दिया और सोने चला गया। इसके बाद सोनम ने घर से निकलकर छत से छलांग लगा दी।

Patwari Crime Viral Video : पटवारी ने नाबालिग छात्रा का नहाते हुए वीडियो बनाया, ग्रामीणों ने किया विरोध

पति सोनम पर चरित्र शंका करता था और अक्सर उसे किसी से बात करने से रोकता था। एक महीने पहले भी उसने पत्नी का मोबाइल फोन तोड़ दिया था।

थाना प्रभारी पल्लवी पांडे ने बताया कि पुलिस हत्या और आत्महत्या दोनों के एंगल से मामले की जांच कर रही है।

ASHA Protest : हरदा में आशा कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन, नियमितीकरण और सुविधाओं की मांग

महिला के बच्चों से भी पूछताछ की गई, जिन्होंने पिता पर कोई आरोप नहीं लगाए। बच्चों ने बताया कि मां अक्सर अंजान लोगों से कॉल पर बात करती थीं, जिससे पिता के साथ विवाद होते थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *