- भोपाल दौरे पर राहुल गांधी को लेकर सीएम का बयान
- किसानों और सिंचाई मुद्दे पर कांग्रेस पर साधा निशाना
- मंत्री विश्वास सारंग की तीखी टिप्पणी
- दौरे से प्रदेश की राजनीति गरमाई
Vishwas Sarang Remark : भोपाल। भोपाल में कांग्रेस नेता राहुल गांधी के आगमन को लेकर प्रदेश की राजनीति गरमा गई है। मुख्यमंत्री ने उनके दौरे पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि “राहुल गांधी का मध्य प्रदेश में स्वागत है।
किसान चौपाल लगाना अच्छी बात है, लेकिन उन्हें रबी और खरीफ की फसल के बारे में भी जानकारी लेनी चाहिए।”
सीएम ने कहा कि राज्य सरकार 365 दिन किसानों के लिए काम कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि 1956 के बाद कांग्रेस ने मध्य प्रदेश के विकास के लिए ठोस काम नहीं किया।
Rajgarh Accident news : खिलचीपुर में पिकअप की टक्कर से युवक गंभीर घायल, नाक की हड्डी टूटी
उन्होंने सवाल उठाया कि 2003 तक प्रदेश में सिंचाई का रकबा सिर्फ साढ़े सात लाख हेक्टेयर क्यों था। सीएम के मुताबिक, कांग्रेस ने 55 साल में सिंचाई के क्षेत्र में जितना काम किया, उससे अधिक काम उनकी सरकार ने डेढ़ साल में कर दिया।
मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि मध्य प्रदेश किसानों के लिए आदर्श राज्य है और देश भी आदर्श है। उन्होंने राहुल गांधी से अपने कार्यकर्ताओं को अनुशासन में रखने की अपील करते हुए कहा कि आपत्तिजनक प्रदर्शन पर उन्हें माफी मांगनी चाहिए।
मंत्री विश्वास सारंग का तीखा बयान
राहुल गांधी के दौरे को लेकर मंत्री विश्वास सारंग ने भी कड़ा बयान दिया। उन्होंने राहुल नाम को लेकर टिप्पणी करते हुए कहा कि “रा मतलब रार, हु मतलब हुड़दंग और ल मतलब लफंगाई।” उन्होंने आरोप लगाया कि राहुल गांधी देश की राजनीति में अराजकता फैला रहे हैं।
राहुल मतलब
रा – रार
हु – हुड़दंग
ल – लफंगाई
सारंग ने कहा कि हाल ही में एआई समिट में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के व्यवहार का समर्थन कर कांग्रेस ने अपनी विचारधारा स्पष्ट कर दी है।
Bhopal Power Cut : भोपाल के 15 इलाकों में आज बिजली कटौती, 2 से 4 घंटे तक रहेगा असर
उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि कांग्रेस संवैधानिक पदों का सम्मान नहीं करती। राहुल गांधी के दौरे और इन बयानों के बाद प्रदेश की सियासत और तेज होने की संभावना है।