Latest

Financial Fraud MP: 7 किलो सोने का झांसा, 15 लाख की ठगी; आरोपी पहले कर चुका 1.04 करोड़ का फ्रॉड

हाइलाइट्स

  • 7 किलो सोने का झांसा देकर 15 लाख की ठगी
  • पहले कॉलेज प्राचार्य से 1.04 करोड़ की धोखाधड़ी
  • नकली सोने की ईंट से बनाया विश्वास
  • ठगी की रकम से खरीदी गाड़ी और मकान
  • पुलिस को और पीड़ित सामने आने की आशंका

Financial Fraud MP: नर्मदापुरम।  नर्मदापुरम में 7 किलो सोना मिलने का झांसा देकर लोगों से ठगी करने वाले आरोपी अंकित शर्मा के खिलाफ एक और मामला सामने आया है।

इस बार अग्निहोत्री कॉलोनी निवासी अमित तिवारी ने 15 लाख रुपए ठगे जाने की शिकायत दर्ज कराई है। पीड़ित नकली सोने की ईंट (लोहे की प्लेट) लेकर कोतवाली थाने पहुंचा और पूरी आपबीती बताई।

Sehore Weather Update : सीहोर में रिमझिम बारिश से बदला मौसम, पारा 12 डिग्री पर पहुंचा

7 किलो सोने का लालच देकर ठगे 15 लाख रुपए

पीड़ित अमित तिवारी के अनुसार, आरोपी अंकित शर्मा अक्सर उनकी कालिका नगर रोड स्थित ऑयल दुकान पर आता-जाता था। धीरे-धीरे दोनों के बीच परिचय बढ़ा और आरोपी ने खुद को “मुंह बोला जीजा” बताकर विश्वास जीत लिया।

आरोपी ने 6.8 किलो सोना होने का दावा करते हुए उसे बेचने के लिए पैसों की जरूरत बताई। मार्च से जून के बीच उसने अलग-अलग बहानों से रकम उधार ली।

Electricity cut : विदिशा में आज 6 घंटे की बिजली कटौती, बालविहार फीडर से जुड़े क्षेत्र रहेंगे प्रभावित

  • पहले 2 लाख रुपए लिए

  • सोने की पोटली की पूजा के नाम पर और पैसे लिए

  • एक लाख रुपए “पांचाली माता पर चढ़ाने” के नाम पर लिए

  • कुछ रकम ऑनलाइन ट्रांसफर करवाई, बाकी नकद ली

धीरे-धीरे कुल 15 लाख रुपए ले लिए गए।

नकली सोने का बिस्किट देकर किया विश्वास

अमित तिवारी अपने साथ एक नकली सोने का बिस्किट भी थाने लेकर पहुंचे। उनका कहना है कि आरोपी ने इसे सोना बताकर दिया था। जब कॉलेज प्राचार्य से करोड़ों की ठगी का मामला सामने आया, तब उन्हें एहसास हुआ कि वे भी धोखाधड़ी का शिकार हो चुके हैं।

आर्थिक तंगी के कारण उन्हें अपनी बाइक बेचनी पड़ी और दुकान तक बंद करनी पड़ी।

ITI Betul : अहमदाबाद में चमके बैतूल के युवा, जीते गोल्ड और सिल्वर मेडल

पहले 1.04 करोड़ की ठगी कर चुका है आरोपी

इससे पहले आरोपी ने डोलरिया सरकारी कॉलेज के प्राचार्य डॉ. राकेश वर्मा से 1.04 करोड़ रुपए ठगे थे। उसने घर में जमीन के नीचे 7 किलो सोना गड़ा होने की कहानी सुनाई थी और सोने की पोटली दिखाकर भरोसा दिलाया।

बाद में तांत्रिक के पकड़े जाने और जेल भेजने की धमकी देकर बड़ी रकम ऐंठ ली गई।

ठगी के पैसों से खरीदी गाड़ी और मकान

पुलिस रिमांड के दौरान आरोपी से एक स्कॉर्पियो, एक बुलेट मोटरसाइकिल, 3 तौला सोना और दो मकानों के दस्तावेज जब्त किए गए हैं। जांच में सामने आया कि आरोपी ने ठगी की रकम से ही यह संपत्ति खरीदी थी।

Sehore News: सीहोर में घायल नीलगाय का सफल रेस्क्यू, उपचार के बाद जंगल में छोड़ा

कोतवाली थाना प्रभारी कंचन सिंह ठाकुर के अनुसार, एक और शिकायत प्राप्त हुई है और मामले की जांच जारी है। पुलिस को आशंका है कि और भी लोग इस गिरोह का शिकार हो सकते हैं। फिलहाल आरोपी जेल में है।

 








Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *