Latest

Satpura Tiger Reserve : सतपुड़ा टाइगर रिजर्व में कर्मचारियों को फ्री सफारी

हाइलाइट्स

  • सतपुड़ा टाइगर रिजर्व में कर्मचारियों के लिए फ्री जंगल सफारी
  • अब तक 75 कर्मचारी परिवार सहित उठा चुके लाभ
  • 26 जनवरी 2026 से योजना की शुरुआत
  • मढ़ई, चूरना और पचमढ़ी रेंज में कराई जा रही सफारी
  • तनाव कम करने के उद्देश्य से शुरू की गई पहल

Satpura Tiger Reserve : सतपुड़ा।  सतपुड़ा टाइगर रिजर्व (एसटीआर) प्रबंधन ने अपने कर्मचारियों के लिए एक खास योजना शुरू की है।

इस योजना के तहत जंगल और वन्य जीवों की सुरक्षा में दिन-रात लगे कर्मचारियों को उनके परिवार के साथ मुफ्त जंगल सफारी कराई जा रही है।

BHOPAL CYBER FRAUD : भोपाल में 30 घंटे में 34 साइबर फ्रॉड, 1.53 करोड़ की ठगी

26 जनवरी से शुरू हुई योजना

रेंजर विलास डोंगरे के अनुसार, इस पहल की शुरुआत 26 जनवरी 2026 से की गई। अब तक 75 कर्मचारी अपने परिवार के साथ सफारी का आनंद ले चुके हैं।

तनाव कम करना है उद्देश्य

सहायक संचालक आशीष खोपरागढ़े ने बताया कि यह योजना उपसंचालक राखी नंदा और उपसंचालक प्रतिभा नेताम के प्रयासों से शुरू हुई है। इसका मुख्य उद्देश्य कर्मचारियों का मानसिक तनाव कम करना है।

JP Hospital Bhopal: भोपाल के जेपी अस्पताल में आग, ओपीडी ब्लॉक में मची अफरा-तफरी

कई कर्मचारी लंबे समय तक जंगल में ड्यूटी करते हैं और परिवार से दूर रहते हैं। ऐसे में वे मानसिक दबाव महसूस करते हैं। इस योजना से उन्हें परिवार के साथ समय बिताने और तनाव मुक्त होने का अवसर मिल रहा है।

मढ़ई, चूरना और पचमढ़ी में सफारी

कर्मचारियों को मढ़ई, चूरना और पचमढ़ी क्षेत्रों में सफारी कराई जा रही है। प्रबंधन का कहना है कि आगे भी यह योजना जारी रहेगी ताकि अधिक से अधिक कर्मचारी इसका लाभ ले सकें।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *