हाइलाइट्स
- भोपाल में ऑनलाइन भर्ती परीक्षा में धोखाधड़ी का मामला
- ज्वाइनिंग के समय फोटो मिलान में सामने आया अंतर
- शक: परीक्षा किसी और से दिलवाई गई
- बिलखिरिया थाने में अज्ञात आरोपी पर केस दर्ज
- डिजिटल रिकॉर्ड और आईपी एड्रेस की जांच जारी
Online Exam Fraud : भोपाल। राजधानी भोपाल में आयोजित राजस्थान ग्रामीण बैंक की भर्ती परीक्षा में गड़बड़ी का मामला सामने आया है।
यह मामला बिलखिरिया थाना क्षेत्र में दर्ज किया गया है। इस घटना से ऑनलाइन परीक्षा की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं।
MP Budget 2026: 4.38 लाख करोड़ का बजट, महिलाओं- युवाओं पर फोकस
परीक्षा के समय कोई और, ज्वाइनिंग पर कोई और
जानकारी के अनुसार, साल 2023 में राजस्थान ग्रामीण बैंक ने पूरे देश में ऑनलाइन भर्ती परीक्षा आयोजित की थी।
भोपाल के बिलखिरिया स्थित आईओन प्रेस्टीज कॉलेज को परीक्षा केंद्र बनाया गया था। 16 सितंबर 2023 को यहां कई उम्मीदवारों ने परीक्षा दी थी।
परीक्षा के दौरान हर अभ्यर्थी की लाइव फोटो खींचकर सिस्टम में अपलोड की गई थी। हाल ही में जब रिजल्ट घोषित हुआ और एक चयनित उम्मीदवार ज्वाइनिंग के लिए पहुंचा, तो दस्तावेज जांच के समय उसकी फोटो का मिलान परीक्षा के समय अपलोड की गई फोटो से किया गया।
NH30 Highway Safety : जबलपुर में NH-30 पर रेड बॉक्स का ट्रायल, मवेशी क्षेत्रों में दी जा रही चेतावनी
जांच में दोनों चेहरों में साफ अंतर पाया गया। शुरुआती जांच में शक जताया जा रहा है कि परीक्षा किसी और व्यक्ति से दिलवाई गई और बाद में असली उम्मीदवार नौकरी जॉइन करने पहुंचा।
अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज
परीक्षा प्रबंधन की शिकायत पर बिलखिरिया थाने में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया गया है।
पुलिस ने बताया कि परीक्षा के समय अपलोड की गई फोटो और अभी की फोटो की तकनीकी जांच कराई जाएगी।
इसके अलावा परीक्षा केंद्र से जुड़े डिजिटल रिकॉर्ड, सीसीटीवी फुटेज और अन्य दस्तावेज भी जांचे जा रहे हैं।
Gwalior Road Accident : ग्वालियर में दर्दनाक हादसा, ट्रक की चपेट में आने से कार चालक की मौत
तकनीकी जांच जारी
पुलिस यह भी पता लगाने की कोशिश कर रही है कि यह किसी बड़े गिरोह का मामला है या किसी एक व्यक्ति की चालबाजी।
साइबर विशेषज्ञ लॉगिन डाटा, आईपी एड्रेस और परीक्षा के दौरान इस्तेमाल हुए अन्य डिजिटल सबूतों की जांच करेंगे।
फिलहाल जांच जारी है। पुलिस का कहना है कि तकनीकी रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।