हाइलाइट्स
- ग्वालियर-मुरैना रोड पर तेज रफ्तार ट्रक से हादसा
- कार में कट मारने के बाद ट्रक रोकने उतरा चालक
- ट्रक की चपेट में आने से 33 वर्षीय युवक की मौत
- पुरानी छावनी थाना क्षेत्र के रायरू की घटना
- ट्रक चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार
Gwalior Road Accident : ग्वालियर। ग्वालियर-मुरैना रोड पर मंगलवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में 33 वर्षीय कार चालक की जान चली गई। यह घटना पुरानी छावनी थाना क्षेत्र के रायरू स्थित पेट्रोल पंप के सामने हुई।
ओवरटेक कर ट्रक रोकने की कोशिश पड़ी भारी
जानकारी के अनुसार, शेख की बगिया निवासी शिवांग धनावत अपनी कार से मुरैना की ओर से ग्वालियर शहर की तरफ आ रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी कार को कट मार दिया।
बताया जा रहा है कि हादसे के बाद शिवांग ने ट्रक को ओवरटेक कर सड़क किनारे अपनी कार रोकी और नीचे उतरकर ट्रक चालक को रोकने की कोशिश की। इसी दौरान वह ट्रक की चपेट में आ गए और पहियों के नीचे आकर मौके पर ही उनकी मौत हो गई।
Mahakal Temple Income : उज्जैन महाकाल में रिकॉर्ड कमाई, लड्डू प्रसाद से 1.95 करोड़ रुपये प्राप्त
ट्रक छोड़कर चालक फरार
हादसे के तुरंत बाद ट्रक चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। राहगीरों ने घटना की सूचना पुलिस को दी।
सूचना मिलते ही पुरानी छावनी थाना पुलिस मौके पर पहुंची, शव को अपने कब्जे में लेकर हालात को नियंत्रित किया। पुलिस ने ट्रक को जब्त कर लिया है
MP Budget 2026 : एमपी की अर्थव्यवस्था में जबरदस्त उछाल, प्रति व्यक्ति आय ₹1.69 लाख बढ़ी
और अज्ञात चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।