Latest

MBBS student Suicide update : MBBS छात्रा की मौत पर बवाल, रात 11 बजे गर्ल्स हॉस्टल पहुंची पुलिस,

हाइलाइट्स

  • MBBS छात्रा की संदिग्ध मौत के बाद बवाल

  • रात 11:30 बजे गर्ल्स हॉस्टल पहुंची पुलिस

  • वारंट की मांग पर छात्रों से टकराव

  • एक छात्रा से अलग कमरे में पूछताछ

  • परिजन और छात्रों ने की निष्पक्ष जांच की मांग

MBBS student Suicide update : भोपाल।  भोपाल में एमबीबीएस फर्स्ट ईयर की छात्रा रोशनी कलैश की संदिग्ध मौत के बाद मामले में तेजी देखने को मिल रही है। इसके साथ ही पुलिस की कार्रवाई पर भी कई तरह के सवाल उठ रहे हैं।

शुक्रवार दोपहर परिजन और मेडिकल छात्रों ने कोहेफिजा थाने का घेराव किया, वहीं देर रात पुलिस गांधी मेडिकल कॉलेज (GMC) के गर्ल्स हॉस्टल पहुंच गई, जिससे एक नया विवाद खड़ा हो गया।

Ujjain Mahashivratri 2026 : महाशिवरात्रि के लिए सजा बाबा महाकाल का दरबार, पुष्प और रंगोली से निखरी भव्यता

देर रात 11:30 बजे हॉस्टल पहुंची पुलिस

प्राप्त जानकारी से पता चला की शुक्रवार रात करीब 11:30 बजे पुलिस टीम जीएमसी के गर्ल्स हॉस्टल के डी ब्लॉक में पूछताछ के लिए पहुंची। छात्रों का आरोप है कि पुलिस बिना वारंट और लिखित आदेश के आई थी।

वारंट दिखाने की मांग को लेकर पुलिस और मेडिकल छात्रों के बीच काफी देर तक बहस हुई। इसी तरह यह विवाद रात करीब 2 बजे तक चलता रहा। उसी दौरान महिला कॉन्स्टेबल को भी मौके पर बुलाया गया।

Gwalior Suicide News : पारिवारिक कलह से परेशान बुजुर्ग ने उठाया आत्मघाती कदम

एक छात्रा से अलग कमरे में पूछताछ

पुलिस जिस छात्रा से पूछताछ करने पहुंची थी, वह भी एमबीबीएस फर्स्ट ईयर की है और उसी पीजी में रहती थी, जहां रोशनी रह रही थी।

छात्रों ने बताया की रोशनी की मौत के बाद से ही वह सदमे में थी, इसलिए उसे हॉस्टल में साथ रखा गया था। आरोप है कि पुलिस ने उसे अलग कमरे में बैठाकर करीब एक घंटे तक पूछताछ की।

देर रात पूछताछ के लिए आने पर मेडिकल स्टूडेंट की पुलिस से हुई बहस।

मेडिकल छात्रों का कहना है कि देर रात छात्राओं से पूछताछ करना बिलकुल ठीक नहीं है। वहीं पुलिस का कहना है कि यह जांच का हिस्सा था और केस की सच्चाई जानने के लिए बयान जरूरी हैं।

Indore Suicide News : पत्नी से कहासुनी के बाद युवक ने की, दो मासूम बच्चों के सामने आत्महत्या,

10 फरवरी को मिली थी लाश

यह मामला 10 फरवरी का है। गांधी मेडिकल कॉलेज की छात्रा रोशनी कलैश का शव कोहेफिजा इलाके के एक प्राइवेट पीजी के बाथरूम में संदिग्ध हालत में मिला था।

बताया गया कि सुबह जब वह कमरे से बाहर नहीं निकली तो साथ की छात्राओं ने दरवाजा खटखटाया। जवाब नहीं मिलने पर गार्ड को बुलाया गया।

दरवाजा तोड़ने पर वह अचेत अवस्था में मिली। पास में एक खाली एसिड की बोतल भी मिली थी। उसे हमीदिया अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

Ladli Behna Yojana 33rd Installment: लाडली बहना योजना की 33वीं किस्त जारी,1.25 करोड़ महिलाओं को मिलेगा लाभ

परिजन और छात्रों का प्रदर्शन

रोशनी के परिजन और मेडिकल छात्रों ने आरोप लगाया है कि पुलिस जांच में देरी कर रही है। उनका कहना है कि घटनास्थल को तुरंत सील नहीं किया गया और जिम्मेदार लोगों के बयान समय पर दर्ज नहीं किए गए।

छात्रों ने वरिष्ठ अधिकारी से जांच कराने और विशेष जांच टीम बनाने की मांग की है। जनजातीय संगठनों ने भी इस मामले में निष्पक्ष जांच की मांग की है।

BHOPAL NEWS : भोपाल में सड़क चौड़ीकरण की बड़ी कार्रवाई, केसर बस्ती की 90 झुग्गियां हटेंगी

पुलिस का पक्ष

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि वे केवल पूछताछ के लिए हॉस्टल गए थे। जांच में सहयोग करने की अपील की गई थी।

कॉलेज प्रबंधन के अनुसार छात्रा के मोबाइल से पढ़ाई के तनाव से जुड़े संदेश मिले हैं, लेकिन परिजन और छात्र इस पहलू को अंतिम निष्कर्ष मानने को तैयार नहीं हैं।

Fake IAS Officer Reached Ministry : फर्जी IAS बनकर GAD अफसर से ट्रांसफर कराने पहुंचा युवक

फिलहाल जांच जारी

मामले की जांच जारी है। पुलिस का कहना है कि सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर कार्रवाई की जा रही है। वहीं छात्र और परिजन निष्पक्ष और तेज जांच की मांग पर अड़े हुए हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *