हाइलाइट्स
-
अयोध्या बायपास को 10 लेन में बदला जा रहा है
-
केसर बस्ती की करीब 90 झुग्गियां हटाने की तैयारी
-
146 दुकानें पहले ही हटाई जा चुकी हैं
-
धार्मिक स्थल, वार्ड कार्यालय और पुलिस चौकी भी शिफ्ट
-
प्रभावित परिवारों ने पुनर्वास और मुआवजे की मांग उठाई
भोपाल। राजधानी भोपाल में अयोध्या बायपास को 10 लेन सड़क में बढ़ाया जा रहा है। इस बड़े प्रोजेक्ट के कारण रास्ते में आने वाली कई दुकानें, मकान, धार्मिक स्थल और सरकारी भवन हटाए जा रहे हैं।
अब केसर बस्ती की करीब 90 झुग्गियों को भी हटाने की तैयारी शुरू कर दी गई है।
BHOPAL NEWS : भोपाल में सड़क चौड़ीकरण की बड़ी कार्रवाई: केसर बस्ती की 90 झुग्गियां हटेंगी
प्रशासन ने यहां रहने वाले परिवारों को नोटिस जारी किये हैं। हालांकि, अभी तक विस्थापन या पुनर्वास की स्पष्ट व्यवस्था नहीं की गई है, जिसके वजह से लोग परेशान हैं।
10 लेन बनेगी 16 किलोमीटर लंबी सड़क
नेशनल हाईवे-146 पर आशाराम तिराहा से रत्नागिरी तिराहे तक करीब 16 किलोमीटर लंबी सड़क को 10 लेन में विकसित किया जा रहा है। इस परियोजना के तहत आनंद नगर में एक फ्लाईओवर भी बनाया जाएगा।
अब तक 146 दुकानें हटाई जा चुकी हैं। इसके अलावा तीन धार्मिक स्थल, एक वार्ड कार्यालय और एक पुलिस चौकी को भी शिफ्ट किया जा रहा है।
पुनर्वास और मुआवजे की मांग
केसर बस्ती में करीब 90 परिवार लंबे समय से रह रहे हैं। प्रशासन के नोटिस के बाद परिवारों में चिंता बढ़ गई है। उनका कहना है कि उन्हें न तो उचित मुआवजा मिला है और न ही रहने के लिए वैकल्पिक व्यवस्था की जानकारी दी गई है।
प्रभावित परिवारों ने मांग की है कि बिना पुनर्वास और मुआवजे की व्यवस्था किए उन्हें न हटाया जाए।