हाइलाइट्स
-
एमपी बोर्ड 12वीं की परीक्षाएं आज से शुरू, पहली परीक्षा अंग्रेजी विषय की।
-
10वीं की बोर्ड परीक्षाएं 13 फरवरी से होंगी शुरू।
-
206 अति संवेदनशील केंद्रों पर अतिरिक्त सुरक्षा और निगरानी व्यवस्था।
MP BOARD EXAM 2026 : भोपाल। आज से एमपी बोर्ड की परीक्षाओं का आगाज़ हो गया है। लाखों छात्रों के लिए यह दिन बेहद अहम है, वहीं प्रशासन ने भी परीक्षा को शांतिपूर्ण और पारदर्शी बनाने के लिए पूरी ताकत झोंक दी है।
मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (माशिमं) की बोर्ड परीक्षाएं आज से शुरू हो चकी हैं। 12वीं कक्षा की परीक्षाएं सबसे पहले आयोजित की जा रही हैं, जिसकी पहली परीक्षा अंग्रेजी विषय की है। वहीं कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षाएं 13 फरवरी से शुरू होने वाले है। प्रदेशभर से करीब 16 लाख विद्यार्थी इस साल बोर्ड परीक्षा में शामिल हो रहे हैं।
Holi Special Train 2026: रानी कमलापति से दानापुर के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन
परीक्षा केंद्रों पर कड़े सुरक्षा इंतजाम
बोर्ड ने नकल और किसी भी तरह की गड़बड़ी को रोकने के लिए कड़े इंतजाम किए हैं। पूरे प्रदेश में 3,856 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इन केंद्रों पर CCTV कैमरे, फ्लाइंग स्क्वॉड और विशेष निगरानी टीमें तैनात की गई हैं।
बोर्ड ने साफ निर्देश दिए हैं कि किसी भी तरह की लापरवाही मिलने पर तुरंत कार्रवाई की जाएगी।
/bansal-news/media/media_files/2026/02/09/mp-board-exams-2026-2026-02-09-08-58-41.jpg)
समय का रखें खास ध्यान
परीक्षा का समय सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक निर्धारित किया गया है। विद्यार्थियों को सुबह 8:30 बजे तक ही परीक्षा केंद्र में प्रवेश मिलेगा।
BHOPAL NEWS : भोपाल पुलिस कमिश्नर संजय कुमार का थाना गोविंदपुरा निरीक्षण, व्यवस्थाओं का लिया जायजा
इसके बाद किसी को भी अंदर जाने की अनुमति नहीं होगी। वहीं परीक्षा शुरू होने के बाद दो घंटे से पहले किसी भी परीक्षार्थी को बाहर जाने की इजाजत नहीं दी जाएगी।
206 केंद्र अति संवेदनशील घोषित
प्रदेशभर में 206 परीक्षा केंद्रों को संवेदनशील और अति संवेदनशील श्रेणी में रखा गया है। इन केंद्रों पर अतिरिक्त पुलिस बल और विशेष निगरानी व्यवस्था की गई है, ताकि परीक्षा पूरी तरह निष्पक्ष तरीके से संपन्न हो सके।
MP Budget Session 2026: एमपी बजट सत्र से पहले सियासी घमासान, कांग्रेस का 3-स्टेप प्रोटेस्ट
पहले दिन दिखी छात्रों की भीड़
बोर्ड परीक्षा के पहले दिन सुबह से ही परीक्षा केंद्रों पर छात्रों और अभिभावकों की भीड़ नजर आई। प्रशासन और शिक्षा विभाग ने छात्रों से अपील की है कि वे समय से पहले परीक्षा केंद्र पहुंचें और सभी नियमों का पालन करें, ताकि किसी तरह की परेशानी न हो।
MP BOARD EXAM 2026 : बोर्ड परीक्षा से पहले सक्रिय हुआ फर्जी पेपर बेचने का नेटवर्क
कुल मिलाकर, एमपी बोर्ड परीक्षा 2026 को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क है और छात्रों के लिए सुरक्षित व अनुशासित माहौल सुनिश्चित करने की कोशिश की जा रही है।