Latest

BHOPAL MBBS STUDENT : भोपाल में MBBS छात्रा की संदिग्ध मौत, बाथरूम में मिला शव

हाइलाइट्स

  • गांधी मेडिकल कॉलेज की MBBS फर्स्ट ईयर छात्रा का हॉस्टल में मिला शव

  • सुबह कॉलेज न पहुंचने पर सहपाठियों को हुआ शक

  • अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने मृत घोषित किया

  • पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद स्पष्ट होगी मौत की वजह

BHOPAL MBBS STUDENT : भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में एक एमबीबीएस छात्रा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। गांधी मेडिकल कॉलेज की प्रथम वर्ष की छात्रा रोशनी का शव उसके हॉस्टल के बाथरूम में मिला। घटना के बाद से कॉलेज और छात्र समुदाय में शोक का माहौल है।

MP Cabinet Decisions : कैबिनेट के बड़े फैसले, बालाघाट से किसानों तक, पेंशन से पशु संरक्षण तक अहम निर्णय

हॉस्टल से बहार नहीं आने पर शक

जानकारी के अनुसार, रोशनी डे-स्कॉलर थी और कोहेफिजा थाना क्षेत्र स्थित एक निजी हॉस्टल में रह रही थी। सोमवार सुबह जब वह तय समय पर कॉलेज के लिए बाहर नहीं निकली, तो साथ रहने वाली छात्राओं ने उसे आवाज दी और फोन किया, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद हॉस्टल गार्ड को सूचना दी गई।

भोपाल में MBBS छात्रा की संदिग्ध मौत: बाथरूम में मिला शव, पास पड़ी थी एसिड  बॉटल, चार महीने पहले लिया था एडमिशन

 बाथरूम में मिली छात्रा

गार्ड की मदद से पहले कमरे और फिर बाथरूम का दरवाजा खोला गया। अंदर रोशनी अचेत अवस्था में मिली। पास ही एक संदिग्ध बोतल भी पाई गई। तुरंत कॉलेज प्रबंधन को जानकारी दी गई।

Aadi Mahotsav 2026 : भोपाल हाट में आदि महोत्सव, 20 राज्यों के आदिवासी कलाकारों की भागीदारी

अस्पताल ले जाने पर मृत घोषित

रोशनी को सुबह करीब 8:30 बजे हमीदिया अस्पताल के इमरजेंसी विभाग ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

आलीराजपुर की रहने वाली थी रोशनी

बताया गया हैनी मू कि रोशल रूप से आलीराजपुर जिले की रहने वाली थी और पिछले सप्ताह ही अपने घर से भोपाल लौटी थी। साथी छात्रों के अनुसार वह शांत स्वभाव की थी और पढ़ाई को लेकर गंभीर रहती थी।

MP BOARD EXAM 2026 : 16 लाख छात्र परीक्षा में शामिल, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

पढ़ाई के तनाव की बात सामने आई

गांधी मेडिकल कॉलेज की डीन कविता एन. सिंह ने बताया कि छात्रा के मोबाइल से परिजनों को भेजे गए संदेशों में पढ़ाई को लेकर तनाव का संकेत मिला है। हालांकि, मौत के वास्तविक कारणों की पुष्टि अभी नहीं हुई है।

पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार

फिलहाल शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस ने परिजनों को सूचना दे दी है और कोहेफिजा थाना मामले की जांच कर रहा है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की वजह साफ हो सकेगी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *