Latest

Bhopal Crime News : पिपलानी इलाके में नाबालिग की मौत से सनसनी, परिजनों ने जताई मोबाइल गेम की लत की आशंका

Bhopal Crime News : भोपाल। भोपाल के पिपलानी क्षेत्र से एक बेहद दुखद घटना सामने आई है। श्रीराम कॉलोनी में रहने वाले 14 वर्षीय अंश साहू की सोमवार को उनके घर में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। इस घटना से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है।

मिलीं जानकारी के अनुसार, घटना के समय अंश घर में अकेला था। उसके माता-पिता और अन्य परिजन ननिहाल में एक पारिवारिक कार्यक्रम में गए हुए थे। दोपहर में जब परिवार वापस लौटा तो घर का दरवाज़ा अंदर से बंद मिला।

काफी समय तक आवाज देने के बाद भी अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। परिजनों ने दरवाज़ा खोलकर अंश को अचेत अवस्था में पाया और तत्काल निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

Bhopal Crime Update : भोपाल रेलवे स्टेशन पर वन्यजीव तस्करी का भंडाफोड़, 311 जीवित कछुए बरामद

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

मोबाइल गेम एंगल पर जांच

परिजनों ने पुलिस को बताया कि अंश पिछले कुछ समय से मोबाइल गेम्स का अत्यधिक उपयोग कर रहा था। परिजनों के मुताबिक, वह अकेले में घंटों गेम खेलता रहता था। इसी दौरान उसके मोबाइल में कुछ संदिग्ध गतिविधियों की आशंका जताई गई है।

पुलिस ने अंश का मोबाइल फोन जब्त कर लिया है, जिसे फोरेंसिक जांच के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही यह स्पष्ट हो पाएगा कि किसी ऑनलाइन गेम या अन्य कारणों की इसमें कोई भूमिका थी या नहीं।

BHOPAL NEWS UPDATE : सरदार सरोवर विस्थापितों को राहत, मोहन कैबिनेट ने दी फ्री रजिस्ट्री को मंजूरी

परिजनों की अपील

अंश के परिजनों ने बताया कि वह पढ़ाई में होनहार था और परिवार को उससे बड़ी उम्मीदें थीं। उन्होंने सभी अभिभावकों से अपील की है कि वे अपने बच्चों की ऑनलाइन गतिविधियों और मोबाइल उपयोग पर नजर रखें।

परिजनों का कहना है कि सरकार को भी बच्चों के लिए खतरनाक ऑनलाइन कंटेंट और गेम्स पर सख्त निगरानी और नियंत्रण करना चाहिए। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *