हाइलाइट्स
- नागौद बीजेपी मंडल अध्यक्ष पुलकित टंडन के दो वीडियो वायरल।
- महिला पदाधिकारी और बेटी से मारपीट का आरोप।
- भाजपा ने नोटिस जारी किया, आरोपी ने शुक्रवार को सौंपा इस्तीफा।
Pulkit Tandon Viral Video : मध्य प्रदेश। सतना के नागौद क्षेत्र में भाजपा मंडल अध्यक्ष पुलकित टंडन पर पार्टी की ही एक महिला पदाधिकारी और उनकी बेटी के साथ मारपीट और बदसलूकी का गंभीर आरोप लगा है। यह घटना 27 जनवरी की रात करीब 10 बजे की बताई जा रही है।
Ramji Baba Mela Update : रामजी बाबा मेला लेआउट विवाद खत्म, पिछले साल जैसा ही प्लान फाइनल
दो वीडियो हुए वायरल
घटना के दो वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गए हैं। पहले वीडियो में आरोपी युवती से मारपीट करता दिख रहा है। दूसरे वीडियो में पीड़िता की मां और भाई से हाथापाई करते दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में युवती को घसीटते और पीटते हुए साफ देखा जा सकता है।
पीड़िता की मां ने बताई पूरी वारदात
पीड़िता की मां भी भाजपा की नागौद मंडल पदाधिकारी हैं। उन्होंने कांग्रेस नेताओं की मौजूदगी में पीसीसी अध्यक्ष जीतू पटवारी से फोन पर बात की। उन्होंने बताया कि आरोपी ने अपने कर्मचारी राजकुमार के मोबाइल से युवती को ब्राइडल कस्टमर मिलने के बहाने गोदाम पर बुलाया।
वहां कोई कस्टमर नहीं था। आरोपी शराब पी रहा था। युवती वापस जाने लगी तो आरोपी ने हाथ पकड़ लिया और बदसलूकी की। विरोध करने पर मारपीट शुरू कर दी।
बाद में मां और भाई पहुंचे तो आरोपी ने उनसे भी हाथापाई की। मोबाइल छीनकर तोड़ दिया। परिवार किसी तरह अस्पताल पहुंचा। अगले दिन थाने में रिपोर्ट दर्ज हुई।
पीड़िता मां का बड़ा आरोप
मां ने कहा कि आरोपी बहुत खतरनाक है। जिसे चाहे उसे छेड़ता है। वीडियो सामने होने के बावजूद गिरफ्तारी क्यों नहीं हुई? छोटे अपराधों में तुरंत कार्रवाई होती है। आरोपी के लोग लगातार धमकियां दे रहे हैं।
Bhopal Farzi Jamanat : 14 ईरानियों की जमानत रद्द , अदालत ने दिए FIR के आदेश
कांग्रेस ने थाना घेरा
गुरुवार को कांग्रेस की पूर्व विधानसभा प्रत्याशी डॉ. रश्मि सिंह पटेल पीड़ित परिवार के साथ एसपी कार्यालय पहुंचीं। उन्होंने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए तीन घंटे का अल्टीमेटम दिया। समय बीतने के बाद शाम को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नागौद थाने का घेराव किया। धरना करीब दो घंटे तक चला।
भाजपा मंडल अध्यक्ष ने दिया इस्तीफा
शुक्रवार को पुलकित टंडन ने भाजपा जिला अध्यक्ष भगवती प्रसाद पांडेय को इस्तीफा सौंप दिया। इस्तीफा पत्र में उन्होंने कहा कि मामला एक पक्षीय शिकायत पर दर्ज हुआ है।
उनका मोबाइल और डीवीआर लॉक किया गया था। सच्चाई सामने आने पर वे संगठन के सामने अपनी बात रखेंगे। फिलहाल पार्टी की छवि बचाने के लिए इस्तीफा दे रहे हैं।
भाजपा ने क्या किया
जिला महामंत्री रमाकांत गौतम ने पुष्टि की कि पीड़िता की मां भाजपा पदाधिकारी हैं। संगठन ने आरोपी को नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह में जिलाध्यक्ष के सामने स्पष्टीकरण मांगा गया है। पुलिस ने बताया कि मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद धाराएं बढ़ाई जा सकती हैं। जांच जारी है।