हाइलाइट्स
- रामजीबाबा मेला 1 से 10 फरवरी तक गुप्ता ग्राउंड में लगेगा।
- ले-आउट बदलने पर 150 दुकानदारों और झूलों वालों ने किया भारी विरोध।
- नपा अध्यक्ष महेंद्र यादव बोले- जगह कम है, इसलिए अलग-अलग तरफ लगाना पड़ रहा।
Narmadapuram Ramjibababa Fair : नर्मदापुरम। नर्मदांचल के प्रसिद्ध संत शिरोमणि रामजीबाबा का मेला 1 से 10 फरवरी तक चलेगा। मेले की तैयारियों के लिए बुधवार को गुप्ता ग्राउंड में ले-आउट डालने का काम शुरू हुआ। लेकिन करीब 150 दुकानों और झूलों का स्थान बदलने से बड़ा विवाद खड़ा हो गया। दुकानदार भारी विरोध में उतर आए।
MP Weather Update : MP में बारिश-ओले के बाद अब घना कोहरा, 2 दिन तेज बारिश का IMD अलर्ट
पुराने स्थान पर ही दुकान लगाने की मांग
दुकानदारों ने कहा कि वे सालों से एक ही जगह पर दुकान लगाते आ रहे हैं। इस बार नई जगह पर उन्हें भेजा जा रहा है। वहां ग्राहक नहीं आएंगे। इससे उनका आर्थिक नुकसान होगा। उन्होंने पुराने स्थान पर ही दुकान लगाने की मांग की।
विधायक पहुंचे मौके पर
विवाद की खबर मिलते ही पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एवं विधायक डॉ. सीताशरन शर्मा मौके पर पहुंचे। उन्होंने अधिकारियों और नगर पालिका प्रतिनिधियों से सवाल किए। विधायक ने कहा कि बिना ठोस वजह के स्थान बदलाव क्यों किया जा रहा है। दुकानों का वितरण पुराने ले-आउट के अनुसार होना चाहिए।
नपा अध्यक्ष का तर्क
नपा अध्यक्ष पति महेंद्र यादव ने कहा कि मेले में दुकानें और झूले बढ़ते जा रहे हैं। लेकिन ग्राउंड उतना ही है। इसलिए झूलों को एक तरफ और दुकानों को दूसरी तरफ किया जा रहा है। विधायक ने पूछा कि बदलाव की ठोस वजह तो बताएं।
भाजपा मंडल अध्यक्ष का सुझाव
भाजपा मंडल अध्यक्ष सागर शिवहरे ने कहा कि पुराने दुकानदारों को पुरानी जगह ही दी जाए। अगर झूलों की संख्या बढ़ी है तो नए झूले वालों को ग्राउंड से बाहर लगाया जाए। महेंद्र यादव ने इस पर आपत्ति जताई। उन्होंने कहा कि ग्राउंड से बाहर दुकानें और झूले क्यों जाएं।
बैठक में हल नहीं निकला
हंगामे के बीच अधिकारियों और नेताओं की बंद कमरे में बैठक हुई। लेकिन ले-आउट पर सहमति नहीं बन सकी। विधायक कक्ष से बाहर आए। उन्होंने सिटी मजिस्ट्रेट, तहसीलदार, सीएमओ और इंजीनियर से चर्चा की। फिर भी कोई फाइनल फैसला नहीं हुआ। सिटी मजिस्ट्रेट बाद में चले गए। इस विषय पर सर्किट हाउस में दोबारा मीटिंग बुलाई गई है।