Latest

MP Cabinet Meeting : मोहन कैबिनेट की अहम बैठक आज, परिवीक्षा अवधि खत्म करने पर लग सकती है मुहर

MP Cabinet Meeting

MP Cabinet Meeting : भोपाल। मध्य प्रदेश की मोहन सरकार आज (27 जनवरी) को बड़ा फैसला दिवस बनाने जा रही है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में मंगलवार को कैबिनेट की महत्वपूर्ण बैठक होगी, जिसमें शासकीय कर्मचारियों, बिजली आपूर्ति और खेल विकास से जुड़े कई अहम प्रस्तावों पर मुहर लगेगी।

Bhopal Power Cut Today : भोपाल में आज इन इलाकों में बिजली कटौती, शाम 4 बजे तक रहेगी लाइट गुल

प्रोबेशन पीरियड खत्म कर 100% वेतन

कैबिनेट में कोर्ट के आदेश के बाद प्रोबेशन पीरियड समाप्त कर भर्ती के पहले महीने से ही 100% वेतन देने का प्रस्ताव लाया जा सकता है। फिलहाल प्रदेश में पहले साल 70%, दूसरे साल 80%, तीसरे साल 90% और चौथे साल से 100% वेतन का नियम लागू है, जिसे लेकर कर्मचारियों ने हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया था।

MP News : तीन महीने के मासूम बेटे के साथ महिला ने लगाई कुएं में छलांग, दोनों की मौत

4000 मेगावाट का नया पावर हाउस

दोपहर 1:20 बजे सीएम हाउस में 4000 मेगावॉट बिजली आपूर्ति से जुड़े एमओयू पर हस्ताक्षर होंगे। यह नई विद्युत परियोजनाएं अनूपपुर जिले में स्थापित की जाएंगी। इससे प्रदेश में करीब 60 हजार करोड़ रुपये का प्रत्यक्ष निवेश आएगा।

Khelo MP Youth Games 2026 : CM मोहन यादव करेंगे खेलो एमपी यूथ गेम्स 2026 का भव्य शुभारंभ, कैलाश खेर-कैलासा बैंड की लाइव परफॉर्मेंस!

इसके साथ ही तीन हजार लोगों को प्रत्यक्ष और करीब पांच हजार लोगों को अप्रत्यक्ष रोजगार मिलेगा। वर्ष 2030-31 तक प्रदेश की अनुमानित 27 हजार मेगावॉट बिजली मांग को देखते हुए यह करार ऊर्जा आत्मनिर्भरता की दिशा में बड़ा कदम है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *