Conversion Case : धर्मांतरण मामले में यूपी पुलिस की भोपाल में दस्तक, सैयद दाऊद अहमद को आगरा कोर्ट ने किया तलब

Conversion Case

हाइलाइट्स

  • धर्मांतरण मामले में यूपी पुलिस ने दी भोपाल में दस्तक।
  • आगरा कोर्ट ने भोपाल के आरोपी को किया तलब।
  • धर्म परिवर्तन मामले में आरोपी सैयद दाऊद अहमद फरार।

Conversion Case : भोपाल। उत्तर प्रदेश पुलिस ने धर्मांतरण के एक गंभीर मामले में भोपाल में दस्तक दे दी है। आगरा कोर्ट ने आरोपी सैयद दाऊद अहमद को तलब किया है और उसके दो ठिकानों पर नोटिस चिपका दिया है। आरोपी फिलहाल फरार है और 5 फरवरी 2026 तक कोर्ट में पेश नहीं होने पर उसे ‘भगोड़ा’ घोषित कर दिया जाएगा। इसके बाद उसकी संपत्ति कुर्क की जा सकती है।

Bhopal Dog Lover Assault : अयोध्या नगर में डॉग लवर का फोड़ा सिर, कुत्ता घुमाने पर विवाद

सुनवाई में नहीं हुआ पेश

मामले की जानकारी के अनुसार, आरोपी सैयद दाऊद अहमद पर धर्म परिवर्तन कराने का आरोप है। आगरा कोर्ट ने उसे सुनवाई के लिए तलब किया था, लेकिन वह पेश नहीं हुआ। कोर्ट ने अंतिम मौका देते हुए नोटिस जारी किया है। नोटिस आरोपी के दो ठिकानों पर चिपकाया गया है:

  • मकान नंबर 88-C, लाला लाजपत राय कॉलोनी, रायसेन रोड, भोपाल
  • मकान नंबर 53, रिलायबल हाईटेक सिटी, भोपाल

Bhopal Beef Case : गौ हत्यारी महापौर इस्तीफा दो… हिंदू संगठनों ने भोपाल मेयर की बनाई दाढ़ी, मुंह पर पोती कालिख

आरोपी 5 फरवरी तक पेश नहीं होता तो

यूपी पुलिस की टीम भोपाल पहुंची और स्थानीय पुलिस की मदद से नोटिस चिपकाए। पुलिस ने कहा कि अगर आरोपी 5 फरवरी तक पेश नहीं होता तो उसे भगोड़ा घोषित कर कानूनी कार्रवाई तेज की जाएगी। संपत्ति कुर्क करने की प्रक्रिया भी शुरू हो सकती है।

दोनों राज्यों के बीच समन्वय से कार्रवाई

यह मामला उत्तर प्रदेश से जुड़ा है, लेकिन आरोपी भोपाल में रहता है। यूपी पुलिस ने भोपाल पुलिस से सहयोग मांगा और दोनों राज्यों के बीच समन्वय से कार्रवाई की जा रही है।

Rajgarh Youth Assault : युवक के बाल काटने वाले 4 लोगों पर FIR, वीडियो वायरल होने पर पुलिस के बाद पुलिस ने लिया संज्ञान

पुलिस का कहना है कि आरोपी फरार है और उसकी तलाश जारी है। अगर वह पेश नहीं हुआ तो कोर्ट से भगोड़ा घोषित कराने की प्रक्रिया शुरू होगी। आरोपी पर धर्म परिवर्तन कराने और संबंधित धाराओं में केस दर्ज है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि अगर आरोपी की जानकारी हो तो सूचित करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *