Bhopal News : एमपी में फिर धंसी लापरवाही की सड़क, 15 फीट गहरे गड्ढे में गिरा बाइक सवार

Bhopal road collapses

Bhopal News : मध्य प्रदेश। भोपाल के खामखेड़ा इलाके में एक बार फिर सड़क की बदहाली ने जान जोखिम में डाल दी है। पीडब्ल्यूडी द्वारा बनाई गई करीब 2 किलोमीटर लंबी सड़क पर पुलिया का 15 फीट लंबा हिस्सा धंस गया है। गड्ढा 5 फीट चौड़ा और 15 फीट लंबा है। हादसे में एक बाइक सवार बाल-बाल बचा, जबकि मैजिक वाहन गिरने से बच गया।

Umang Singhar Statement : भगवान हनुमान और राम की वानर सेना आदिवासी.. उमंग सिंघार का बड़ा बयान

पुलिया तीन महीने से इसी हालत में

जिला पंचायत उपाध्यक्ष मोहनसिंह जाट ने जनता की शिकायत पर मौका देखने पहुंचे। उन्होंने वीडियो बनाया और हालात देखकर नाराजगी जताई। मौके पर ही एक बाइक सवार गड्ढे में गिर गया।

गनीमत रही कि उसे बचा लिया गया। उपाध्यक्ष ने कहा कि पुलिया तीन महीने से इसी हालत में है। ग्रामीणों की बार-बार शिकायत के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हुई।

Supreme Court on Bhojshala : भोजशाला विवाद पर सुप्रीम कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरस्वती पूजन के साथ नमाज भी

बारिश में धंस गया एक हिस्सा

पीडब्ल्यूडी ने यह सड़क बनाई थी। बारिश के दौरान पुलिया का एक तरफ से हिस्सा धंस गया। पुलिया के नीचे से पानी बहने के कारण यह स्थिति बनी। ग्रामीणों का कहना है कि पुलिया से गुजरना अब जान जोखिम भरा हो गया है। बच्चे, बुजुर्ग और महिलाएं सबसे ज्यादा परेशान हैं।

अफसर बोले-जल्द ठीक करवाएंगे

जिला पंचायत की बैठक में भी यह मुद्दा उठा। अफसरों ने कहा कि जल्द पुलिया ठीक करवाई जाएगी। लेकिन ग्रामीणों का कहना है कि वादे होते हैं, काम नहीं होता।

Collector-Commissioner Conference : PMO को कलेक्टरों की हर हरकत की खबर…करप्शन पर CS अनुराग जैन की सख्त चेतावनी

उपाध्यक्ष मोहनसिंह जाट ने कहा कि सड़क सुरक्षा पर ध्यान देना जरूरी है। ऐसी घटनाओं से बचने के लिए तुरंत कार्रवाई होनी चाहिए। लोग कह रहे हैं कि निर्माण में गुणवत्ता पर ध्यान नहीं दिया जाता।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *