हाइलाइट्स
- कुत्ता घुमाने पर हुआ विवाद।
- महिला डॉग लवर से हुई बदतमीजी ।
- बचाने पहुंचे डॉग लवर दोस्त का फोड़ा सिर।
Bhopal Dog Lover Assault : मध्य प्रदेश। राजधानी भोपाल के अयोध्या नगर थाना क्षेत्र में एक महिला डॉग लवर के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। कुत्ता घुमाने के दौरान हुए विवाद में बदतमीजी की गई और बचाने पहुंचे उसके दोस्त का सिर फोड़ दिया गया। पुलिस ने मारपीट करने वालों के खिलाफ FIR दर्ज कर ली है।
कुत्ते को घुमा रही थी महिला
जानकारी के अनुसार, महिला अपने पालतू कुत्ते को घुमा रही थी। इसी दौरान कुछ लोगों ने कुत्ते को लेकर आपत्ति जताई और महिला से बदतमीजी की। बात बढ़ने पर महिला के दोस्त ने बचाव के लिए पहुंचा।
इस दौरान विवाद इतना बढ़ गया कि मारपीट हो गई। हमले में दोस्त का सिर फोड़ दिया गया। घायल को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है।
पुलिस ने किया मामला दर्ज
घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस को सूचना मिलते ही अयोध्या नगर थाना टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों पक्षों से बात की और पीड़ित पक्ष की शिकायत पर मारपीट करने वालों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने कहा कि जांच में सभी पहलुओं की पड़ताल की जा रही है। CCTV फुटेज और गवाहों के बयान भी लिए जा रहे हैं।