हाइलाइट्स
- महिला की मौत से गुस्साए परिजनों ने किया सिविल अस्पताल का देर रात घेराव।
- महिला के शव को अस्पताल के सामने रखकर जमकर काटा बबाल।
- एसडीएम के आश्वासन के बाद शांत हुआ हंगामा।
Sehore News : मध्य प्रदेश। सीहोर के भेरूंदा स्थित सिविल अस्पताल में नसबंदी के ऑपरेशन के दौरान एक महिला की गलत नस कटने से उसकी तबीयत बिगड़ गई। महिला को भोपाल रेफर किया गया, लेकिन निजी अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। इस घटना से गुस्साए परिजनों ने देर रात अस्पताल का घेराव कर दिया। उन्होंने महिला का शव अस्पताल के सामने रखकर जमकर हंगामा किया।
Sehore Mobile Blast : स्मार्टफोन जेब में हुआ ब्लास्ट, टुकड़े-टुकड़े हो गया मोबाइल
ऑपरेशन के दौरान लापरवाही
मृतका सिंहपुर गांव की 24 साल की शिवानी थी। परिजनों का आरोप है कि ऑपरेशन के दौरान लापरवाही बरती गई और गलत नस काट दी गई, जिससे महिला को प्राण गंवाने पड़े। मौत की खबर मिलते ही परिजन सदमे में आ गए और अस्पताल पहुंचकर प्रदर्शन शुरू कर दिया।
SDM ने परिजनों को बंधाया ढांढस
शव को अस्पताल के सामने रखकर परिजनों ने नारेबाजी की और डॉक्टर-नर्स पर लापरवाही का आरोप लगाया। स्थिति बिगड़ती देख पुलिस और एसडीएम सुधीर कुशवाह मौके पर पहुंचे।
एसडीएम ने परिजनों को ढांढस बंधाया और आरोपी डॉक्टर व नर्स के खिलाफ जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया। इस आश्वासन के बाद हंगामा जैसे-तैसे शांत हुआ। परिजन शव लेकर घर रवाना हो गए।
डॉक्टर को निलंबित करों…
परिजनों ने डॉक्टर को निलंबित करने की मांग की। उन्होंने कहा कि ऑपरेशन में लापरवाही के कारण उनकी बेटी की जान चली गई। परिवार का गुस्सा जायज है, क्योंकि नसबंदी जैसी योजना में महिलाओं की सुरक्षा सबसे जरूरी है।
क्या बोले एसडीएम साहब
एसडीएम सुधीर कुशवाह ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है। डॉक्टर और नर्स से पूछताछ होगी। अगर लापरवाही साबित हुई तो सख्त कार्रवाई की जाएगी। अस्पताल प्रशासन ने भी जांच का आश्वासन दिया है। जांच पूरी होने पर दोषियों पर कार्रवाई होगी।
यहां देखिये वीडियो