Latest

Makar Sankranti 2026 : मकर संक्रांति पर मां नर्मदा में आस्था की डुबकी, सेठानी घाट पर हजारों ने किया पुण्य स्नान

Narmada bathing on Makar Sankranti 2026

हाइलाइट्स

  • मकर संक्रांति पर मां नर्मदा में आस्था की डुबकी लगा रहे करोड़ों श्रद्धालु।
  • नर्मदापुरम के सेठानी घाट पर हजारों श्रद्धालुओं की भीड़।
  • नर्मदा घाटों पर तिल दान, वस्त्र दान और अन्न दान का विशेष महत्व।

Makar Sankranti 2026 : नर्मदापुरम। मकर संक्रांति का पावन पर्व पूरे भक्ति भाव और उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। मां नर्मदा की नगरी नर्मदापुरम सहित प्रदेश के सभी प्रमुख घाटों और नर्मदा तटों पर अलसुबह से ही श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा है। करोड़ों श्रद्धालु मां नर्मदा में डुबकी लगाकर पुण्य लाभ अर्जित कर रहे हैं।

Makar Sankranti 2026 : मकर संक्रांति पर कांग्रेस उड़ाएगी मोहब्बत की पतंग, आरिफ मसूद श्रद्धालुओं को ले जाएंगे सलकनपुर!

नर्मदापुरम के प्रसिद्ध सेठानी घाट पर हजारों श्रद्धालुओं ने स्नान किया। यहां तिल दान, वस्त्र दान और अन्न दान का विशेष महत्व देखने को मिला। लोग सुबह से ही घाट पर पहुंच गए और सूर्योदय के साथ ही स्नान-दान में जुट गए। सेठानी घाट पर भक्ति भाव का माहौल है। श्रद्धालु मां नर्मदा को नमन करते हुए पुण्य स्नान कर रहे हैं।

मकर संक्रांति का विशेष महत्व

नरसिंहपुर, जबलपुर, हरदा, ओंकारेश्वर और अन्य जिलों के घाटों पर भी इसी तरह की भीड़ देखी जा रही है। लोग पारंपरिक रूप से स्नान कर दान-पुण्य कर रहे हैं। मकर संक्रांति पर सूर्य उत्तरायण में प्रवेश करता है, इसलिए इस दिन का विशेष महत्व है। श्रद्धालु मानते हैं कि आज का स्नान और दान अक्षय पुण्य देता है।

Bhopal Council Meeting Update : गौकशी के मुद्दे पर भोपाल नगर निगम की बैठक में जमकर हंगामा, BJP – कांग्रेस ने दिया धरना

सेठानी घाट पर स्थानीय प्रशासन ने भीड़ प्रबंधन के लिए पुलिस और स्वयंसेवकों की तैनाती की है। घाट पर लाउडस्पीकर से भजन और मंत्रों का प्रसारण हो रहा है। लोग पतंग उड़ा रहे हैं और त्यौहार का आनंद ले रहे हैं।

मकर संक्रांति पर लोग सूर्य देव को अर्घ्य देते हैं, तिल-गुड़ खाते हैं और पतंग उड़ाते हैं। नर्मदा तटों पर यह दृश्य देखने लायक है। हजारों लोग परिवार के साथ आए हैं और त्यौहार मना रहे हैं।

Priya Death Mystery : प्रिया डेथ मिस्ट्री का पर्दाफाश, भोपाल पुलिस ने ISBT के पास दबोचा आरोपी तुषार

श्रद्धालुओं ने कहा कि मां नर्मदा में स्नान से मन को शांति मिलती है और पापों से मुक्ति मिलती है। यह पर्व पूरे प्रदेश में धूमधाम से मनाया जा रहा है।

यहां देखिये सेठानी घाट के विजुअल्स

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *