Bhopal Student Beaten up : मध्य प्रदेश। भोपाल के बरकतउल्ला विश्वविद्यालय (BU) परिसर में छात्र के साथ लाठी-डंडों से की गई मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में कुछ युवक एक छात्र को घेरकर बेरहमी से पीटते नजर आ रहे हैं। घटना से छात्र सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।
आरोप है कि इस मारपीट में विश्वविद्यालय एनएसयूआई अध्यक्ष विकास ठाकुर शामिल था। छात्रों का कहना है कि आरोपी को एनएसयूआई जिला अध्यक्ष अक्षय तोमर का संरक्षण प्राप्त है।
वायरल वीडियो में क्या
वीडियो सामने आने के बाद छात्र संगठनों में भारी आक्रोश है। कई छात्रों ने सोशल मीडिया पर घटना की निंदा की है और विश्वविद्यालय प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग की है। वीडियो में देखा जा सकता है कि युवक छात्र को जमीन पर गिराकर लाठियों और डंडों से हमला करते हैं। पीड़ित छात्र बुरी तरह जख्मी हो गया है।
Bhopal Declaration 2 : कांग्रेस की सोशल इंजीनियरिंग, ST- SC वर्ग को साधने पार्टी का ड्राफ्ट तैयार
क्या बोले थाना प्रभारी
बाग सेवनिया थाना प्रभारी अमित सोनी ने बताया कि फिलहाल थाने में कोई लिखित शिकायत नहीं मिली है। वीडियो की जानकारी मिलने पर जांच शुरू कर दी गई है। शिकायत मिलने पर वीडियो की जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी।
छात्रों का कहना है कि यह राजनीतिक विवाद या छात्र संगठनों के बीच टकराव का नतीजा हो सकता है। एनएसयूआई अध्यक्ष विकास ठाकुर पर सीधे आरोप लगाए जा रहे हैं, लेकिन अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने भी अभी कोई बयान जारी नहीं किया है।