Latest

Bhopal Power Cut Today : भोपाल में आज इन इलाकों में बिजली कटौती, सुबह 10 से शाम 4 बजे तक रहेगी लाइट गुल

Bhopal Power Cut Today

हाइलाइट्स

  • राजधानी के 25 से अधिक इलाकों में आज बिजली कटौती।
  • कंपनी मेंटेनेंस कार्य के चलते 2 से 6 घंटे तक बिजली कटौती।
  • बैरागढ़, आदर्श नगर, नई बस्ती, मीरपुर, सत्यम नगर, नंदा नगर शामिल।

Bhopal Power Cut Today : मध्य प्रदेश। राजधानी भोपाल के कई इलाकों में आज (14 जनवरी) लंबी बिजली कटौती रहेगी। बिजली कंपनी ने मेंटेनेंस कार्य के चलते 25 से अधिक क्षेत्रों में 2 से 6 घंटे तक बिजली बंद करने का कार्यक्रम बनाया है। सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक कई इलाकों में अंधेरा छाया रहेगा। कंपनी ने बताया है कि यह कटौती पाइपलाइन, ट्रांसफार्मर और अन्य उपकरणों की मरम्मत के लिए जरूरी है।

Chinese Kite String : मकर संक्राति 2026 से पहले भोपाल पुलिस अलर्ट, चाइनीज मांझा बेचने वाला दुकानदार गिरफ्तार

सबसे ज्यादा प्रभावित इलाके

सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक बैरागढ़ गांव, आदर्श नगर, नई बस्ती, मीरपुर, सत्यम नगर, नंदा नगर, शक्ति नगर ए-बी-सी सेक्टर, पंचवटी, दशहरा मैदान सेक्टर-2। इन इलाकों में 6 घंटे तक बिजली बंद रहेगी।

सुबह 10.30 बजे से दोपहर 1 बजे तक विद्या नगर, सुरेंद्र नगर, विद्या विहार, नारायण नगर में बिजली गुल रहेगी।

सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक 11 मिल टावर, भोजपुर तिराहा, अंबिका गृह निर्माण समिति, वल्लभ नगर, भीमनगर प्रभावित रहेंगे।

MP Board Time Table : MP बोर्ड ने जारी किया 10वीं-12वीं का संशोधित टाइम टेबल, जानिए किस पेपर की बदली तारीखें

दोपहर 1 बजे से 3 बजे तक सिग्नेचर रेजीडेंसी कॉलोनी, सागर प्रीमियम टावर, सिग्नेचर 99 कॉलोनी में बिजली बंद रहेगी।

क्या बोली बिजली कंपनी

बिजली कंपनी ने लोगों से अपील की है कि वे इस दौरान जरूरी काम पहले कर लें। अस्पताल, दुकानें और अन्य महत्वपूर्ण स्थान बैकअप पावर का इस्तेमाल कर सकते हैं।

Bhopal Student Beaten up : BU कैंपस में छात्र के साथ मारपीट, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

कंपनी ने कहा है कि मेंटेनेंस कार्य समय पर पूरा करने की पूरी कोशिश की जा रही है। यदि किसी कारण से समय बढ़ता है तो सूचना दी जाएगी। जल्द ही सभी पुरानी लाइनों को अपग्रेड किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *